पीएम जनमन योजना : विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजातियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष पहल की जा रही है। पीएम जनमन योजना के अंतर्गत बलौदाबाजार जिले के चिन्हाकिंत गांवों में जनजातिय परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम बल्दाकछार एवं अवराई में आयोजित शिविर में नया आधार कार्ड तथा नवनीकरण के 07 आवेदनों का निराकरण किया गया। इसके अलावा शिविर में आयुष्मान के 18 नए कार्ड, जनधन खाता के 07 नए खाते खोले गए। इसी प्रकार 04 नए राशन कार्ड तैयार कर परिवारों को दिया गया।
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 34 किसानों का पंजीयन किया गया। वहीं 15 श्रम कार्ड बनाएं गए साथ ही 22 श्रम कार्ड का नवनीकरण किया गया है। जाति प्रमाण पत्र बनाकर के 06 आवेदकों को दिया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प भी लगाया गया। कैम्प में बीपी, शुगर...








