दिनांक : 26-Feb-2026 11:54 PM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में डायलिसिस सेंटर का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में डायलिसिस सेंटर का किया शुभारंभ

Chhattisgarh, Jashpur
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सीएम कैंप कार्यालय, बगिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुनकुरी में चार बिस्तरों वाले डायलिसिस सेंटर का वर्चुअल शुभारंभ किया। यह डायलिसिस सेंटर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे कुनकुरी और आसपास के मरीजों को अब इलाज के लिए अंबिकापुर या रांची जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में एक और महत्वपूर्ण कदम मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य सुविधाएं जन-जन तक आसानी से पहुंचे। कुनकुरी में डायलिसिस सेंटर के प्रारंभ होने से अब मरीजों को लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी और उन्हें घर के पास ही उत्तम उपचार मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। यह पहल जिले के नागरिकों को त्वरित, सुलभ और उन्नत चिकित्सा ...
रायपुर : नन्ही मुस्कानों के संग मुख्यमंत्री ने मनाया अपना जन्मदिन

रायपुर : नन्ही मुस्कानों के संग मुख्यमंत्री ने मनाया अपना जन्मदिन

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह पहुंचकर अपना जन्मदिन नन्ही  मुस्कानों के साथ सादगीपूर्वक मनाया।  मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने विशेष दिन को इन नन्हीं मुस्कानों के साथ साझा कर यह संदेश दिया कि समाज के हर वर्ग की खुशियों में भागीदार बनना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बालिका गृह में बच्चियों के संग केक काटा, उनके साथ समय बिताया और उनकी मासूम हँसी और बातों को आत्मीयता से सुना। इस दौरान बच्चियों ने अपनी छोटी-छोटी इच्छाएँ उनके सामने रखीं, जिनमें एक साउंड बॉक्स की माँग भी थी। मुख्यमंत्री ने इसे तत्काल पूरा करते हुए बालिका गृह को यह उपहार भेंट किया।इसके अलावा, उन्होंने बालिका गृह में कंप्यूटर, वॉटर कूलर एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की, जिससे यहाँ रह रही बच्चियों की शिक्षा में कोई असुविधा न ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मिली जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मिली जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास देर रात तक उल्लास और स्नेह के वातावरण से भरा रहा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी आगंतुकों से आत्मीयता से मुलाकात की और स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आप सभी के प्रेम और सहयोग से मैं अभिभूत हूँ। छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना है। आपका निरंतर समर्थन और आशीर्वाद इसी तरह बना रहे, यही मेरी कामना है। प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री निवास में मंत्रीगण, विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को बधाई दी। इस अवसर पर ख...
राज्यपाल डेका से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संचालक ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संचालक ने की सौजन्य भेंट

Chhattisgarh, Raipur
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में  प्रजापिता   ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालक ब्रम्हकुमारी सविता दीदी ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने श्री डेका को शिवरात्रि पर्व के अवसर में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर बी. के रश्मि, बी. के. पूर्णिमा, मनीष दूधवानी उपस्थित थे।...
छत्तीसगढ़ में तकनीकी नवाचारों को मिलेगा इसरो का सहयोग: इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा दौरा

छत्तीसगढ़ में तकनीकी नवाचारों को मिलेगा इसरो का सहयोग: इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा दौरा

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन वी. नारायणन ने  भेंट कर छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग से कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में नवाचारों को बढ़ावा देने पर गहन चर्चा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ में सैटेलाइट आधारित सर्वेक्षण, भू-मानचित्रण (geo-mapping), प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्मार्ट एग्रीकल्चर को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि, जल संसाधन, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में तकनीकी नवाचारों का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। इसरो के सहयोग से हम इन क्षेत्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कार्य करेंगे, जिससे किसानों को अधिक सटीक जानकारी मिले और राज्य के विकास को गति मिले। इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्त...
नया दुकान एवं स्थापना अधिनियम : आर्थिक सशक्तिकरण की नई दिशा

नया दुकान एवं स्थापना अधिनियम : आर्थिक सशक्तिकरण की नई दिशा

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू किए गए नये दुकान एवं स्थापना अधिनियम को व्यापारिक जगत और नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस ऐतिहासिक फैसले से रोजगार के अवसरों में वृद्धि, व्यापारिक गतिविधियों के सुगमतापूर्वक संचालन के साथ ही राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। खासतौर पर, दुकानों को बिना समय सीमा के संचालित करने की अनुमति मिलने से कारोबारियों के लिए व्यापार सुविधाजनक होगा और उपभोक्ताओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, यह अधिनियम शराब दुकानों पर लागू नहीं होगा। व्यापार और रोजगार की संभावनाओं को मिलेगी नई गति सरकार का यह निर्णय ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। नए नियमों से छोटे दुकानदारों को राहत, पंजीयन प्रक्रिया में सरलता, और कर्मचारियों के अधिकारों का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित किया गया है। पहले से पंजीकृत दुकानों ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी. टी. उषा ने की भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी. टी. उषा ने की भेंट

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती पी. टी. उषा ने सौजन्य भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात में छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास, युवा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और ओलंपिक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए राज्य की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है। आईओए ...
पांच दिवसीय माता मावली मेले का हुआ भव्य शुभारंभ, देव परिक्रमा और समागम ने बढ़ाई मेले की भव्यता

पांच दिवसीय माता मावली मेले का हुआ भव्य शुभारंभ, देव परिक्रमा और समागम ने बढ़ाई मेले की भव्यता

Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare
छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, देव आस्था और परंपरा का प्रतीक नारायणपुर जिले के ओरछा क्षेत्र का ऐतिहासिक माता मावली मेला आज श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ। पांच दिवसीय मेले की शुरूआत माता मावली मंदिर में पारंपरिक पूजा-अर्चना और परघाव (देवताओं के स्वागत की परंपरा) के साथ हुई। आसपास के गांवों से आए स्थानीय देवी-देवताओं के प्रतीक स्वरूप डंगई, लाठ, डोली और छत्र के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। मेला स्थल पर पहुँचकर ढाई परिक्रमा की रस्म पूरी की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। मेला स्थल पर माता मावली, कोट गुड़ीन, शीतला माता, कोकोड़ी करीन, तेलवाड़ीन माता, कंकालीन माता, सोनकुंवर, भीमादेव सहित कई स्थानीय देवी-देवताओं का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने गहरे भाव से सिरहा, पुजारियों और गायता (पारंपरिक पुजारी वर्ग) के साथ मिलकर अनुष्ठानिक पूजाएं कीं।...
त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन 2025 : द्वितीय चरण के मतदान राज्य के 43 विकासखण्डों में 20 फरवरी को होगा मतदान

त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन 2025 : द्वितीय चरण के मतदान राज्य के 43 विकासखण्डों में 20 फरवरी को होगा मतदान

Chhattisgarh
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 तीन चरणों में संपन्न हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी को नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु तारीखों की घोषणा की गई थी। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि निर्वाचन हेतु सभी तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होनें बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन हेतु जारी कार्यक्रम अनुसार 27 जनवरी को त्रिस्तरीय पंचायत हेतु निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर 03 फरवरी 2025 दिन सोमवार को दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। अभ्यर्थिता से नाम वापस 06 फरवरी 2025 दिन गुरूवार को 3 बजे तक ली गई तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन करना तथा निर्वाचन प्रतीकों के आबंटन के लिए 06 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई ...
आबकारी विभाग की कार्रवाई : कोसीर टीम ने 10 लीटर महुआ शराब जब्त की

आबकारी विभाग की कार्रवाई : कोसीर टीम ने 10 लीटर महुआ शराब जब्त की

Chhattisgarh
सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त कोसीर की टीम ने गांव में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें सहस भारती के मकान से 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब को क़ब्ज़े में लेकर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) और 59 क के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, वृत्त कोसीर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री लोकनाथ साहू एवं आबकारी मुख्य आरक्षक श्री राजेन्द्र खांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।...