दिनांक : 27-Feb-2026 09:42 AM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्री जुनेजा को शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घकालिक सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्री अशोक जुनेजा ने अपनी दीर्घ सेवाअवधि के दौरान पुलिस बल को अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अमित कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत उपस्थित थे।...
बसंत पंचमी पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मां शारदा धाम पहुंचे, सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

बसंत पंचमी पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मां शारदा धाम पहुंचे, सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Chhattisgarh, Jashpur
विद्यादायनी माता सरस्वती की उपासना के पावन पर्व बसंत पंचमी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के ग्राम पंचायत जामटोली अंतर्गत ग्राम डेवाडेलंगी में मां शारदा धाम पहुंचे। उन्होंने इस धाम परिसर में स्थित मां सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर शारदा धाम में आए समस्त श्रद्धालुगण को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां सरस्वती की कृपा हमेशा हम सब पर बनी रहे। आपके कंठ में सदा मां सरस्वती विराजमान रहें। उन्होंने कहा कि वेदों में कहा गया है कि मानव योनि में जन्म लेना सौभाग्य की बात है। 84 लाख योनियों में भटकने के बाद हमें मानव जीवन मिलता है। हमारे कर्म ऐसे रहने चाहिए कि जब हम इस दुनिया से जाएं तो लोग हमें याद रखें। इस धाम में शिक्षा के लिए अलख जगाने के साथ ही खेलों को भ...
फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर चिप्स द्वारा मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश

फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर चिप्स द्वारा मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश

Chhattisgarh
बीएसएनएल द्वारा जारी की गयी निविदा में भाग लेने के लिए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के विरूद्ध चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सिविल लाईन थाने में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र के संबंध में जाँच करने पर यह संज्ञान में आया कि ऐसा अनुभव प्रमाण पत्र चिप्स द्वारा मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड को कभी जारी ही नहीं किया गया था। चिप्स ने पत्राचार के माध्यम से मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड से यह जानने का हर संभव प्रयास किया कि यह अनुभव प्रमाण पत्र उन्हें (मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड) कैसे और किसकी मदद से प्राप्त हुई परन्तु मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड ने अब तक अपेक्षित जानकारी नहीं दी है। उक्त घटना की...
नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष सहित 33 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष सहित 33 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

Chhattisgarh
नगर पालिक निगम बिलासपुर वार्ड क्रमांक 13 से श्री रमेश पटेल, नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 18 से श्री नरेन्द्र कुमार देवांगन, नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 21 से विद्यावती सिंह, रायगढ़ जिला के नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 18 से श्रीमती पूनम दिबेश सोलंकी और वार्ड क्रमांक 45 से श्री नारायण पटेल पार्षद पद हेतु नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मुंगेली जिले के नगर पालिक परिषद लोरमी के वार्ड क्रमांक 10 से श्री धारनी पुरूषोत्तम राठौर, वार्ड क्रमांक 17 से श्री भीखम शिवशंकर यादव, कोरबा जिला के नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 8 से श्री आलोक परेडा, नगर पालिका परिषद कटघोरा वार्ड क्रमांक 13 श्रीमती शिवमती पटेल (नीतू), महासमुंद जिले के नगरपालिका परिषद सरायपाली के वार्ड क्रमांक 5 से श्री रोहित प्रधान एवं वार्ड क्रमांक 13 से श्री गंगाराम पटेल पार...
डोंगरगढ़ में जैनाचार्य विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डोंगरगढ़ में जैनाचार्य विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, Rajnandgaon
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज आध्यात्मिक चेतना के पुंज थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा आचार्य जी से आशीर्वाद लेते थे, उनसे प्रेरणा ग्रहण करते थे। हम सबका सौभाग्य है कि आचार्य जी ने हमेशा हमें प्रेरित किया। यह छत्तीसगढ़ की भूमि धन्य है कि जिसे आचार्य जी ने इतना प्रेम दिया और संलेखना के लिए प्रदेश की इस धरती को चुना। आज उनकी समाधि स्मृति महोत्सव में दर्शन पाकर सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूँ। मेरी प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ के ऊपर उनका आशीर्वाद  हमेशा बना रहे, प्रदेश में सदैव खुशहाली हो। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरि तीर्थस्थल में जैनाचार्य विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में सम्मिलित हुए और समाधि के दर्शन किये जहाँ देशभर से पहुंचे अनुयायियों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। श्री साय ने कहा कि यह छत्...
मुख्यमंत्री ने बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए कलेक्टरों को दिए दिशा निर्देश, राज्य स्तरीय रेपिड रिस्पांस टीम गठित

मुख्यमंत्री ने बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए कलेक्टरों को दिए दिशा निर्देश, राज्य स्तरीय रेपिड रिस्पांस टीम गठित

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य में बर्ड फ्लू के प्रकरण की पुष्टि होने पर इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य भर में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। राज्य में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन करते हुए सभी कलेक्टरों और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने, सतर्कता बरतने और बायोसेक्युरिटी निर्देशों का पालन के निर्देश भी दिए गए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के रायगढ़ जिले स्थित शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू (एवियन एनफ्लूएंजा) के मामले की पुष्टि हुई है। 30 जनवरी 2025 को कुक्कट पालन प्रक्षेत्र में बड़ी संख्या में पक्षियों की अकस्मिक मृत्यु की सूचना के बाद, पशु चिकित्सकों की एक टीम गठित की गई थी। जांच के बाद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल ने 31 जनवरी 2...
बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 08 नक्सलियों को किया ढेर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों के साहस को सराहा

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 08 नक्सलियों को किया ढेर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों के साहस को सराहा

Chhattisgarh, Dantewada, India
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। थाना गंगालूर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 08 नक्सलियों के शव सहित इंसास राइफल, वीएलजी लॉन्चर सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों को आशंका है कि इस मुठभेड़ में कई और नक्सली मारे गए या घायल हुए होंगे। फिलहाल, क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर सुरक्षाबलों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल उन्मूलन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह सुरक्षाबल के जवानों की बड़ी सफलता है, उनके साहस को सलाम करता हूं। जवान मजबूती के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का...
केंद्रीय बजट भारत के सुनहरे भविष्य का दस्तावेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

केंद्रीय बजट भारत के सुनहरे भविष्य का दस्तावेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Business, Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद में पेश केंद्रीय बजट 2025-26 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट से मोदी जी का वह वचन फिर से पूरा हुआ है कि जिन्हें कोई नहीं पूछता, उन्हे मोदी जी पूजते हैं। समाज के मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्गों के उत्थान के लिए यह बजट ऐतिहासिक और क्रांतिकारी होगा। यह भारत के सुनहरे भविष्य का दस्तावेज है। स्वतंत्र भारत के इतिहास के चंद ऐतिहासिक बजटों में से यह एक है। श्री साय ने कहा कि जो प्रावधान इस बजट में किए गए हैं वो केवल प्रधानमंत्री श्री मोदी ही कर सकते हैं। इस बजट ने सिद्ध कर दिया है कि आने वाला समय भारत का है और भारत का स्वर्णिम युवा युग शुरू हो गया है। भारत अब विश्व का नेतृत्व करेगा यह तय हो गया है। आज पेश हुआ यह बजट एक ऐतिहासिक बजट है, जिसे भारत देश में हमेशा याद रखा जाएगा। देश के टैक्स पेयर और मध्यम वर्ग का सम्मान करते हुए मोदी सरकार ने एक ऐसा नि...
राजनांदगांव : कलेक्टर ने नशे से पीडि़त व्यक्तियों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करने दिलाया संकल्प

राजनांदगांव : कलेक्टर ने नशे से पीडि़त व्यक्तियों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करने दिलाया संकल्प

Chhattisgarh, Rajnandgaon
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट में नशा मुक्ति संकल्प कार्यक्रम में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को किसी भी प्रकार के मादक द्रव्यों एवं पदार्थों का सेवन नहीं करने, नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित कर नशे से पीडि़त व्यक्तियों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, संयुक्त कलेक्टर सरस्वती बंजारे सहित कलेक्टोरेट के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।...
बलरामपुर : जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर की कार्रवाई

बलरामपुर : जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर की कार्रवाई

Chhattisgarh
बलरामपुर. जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एन. मिश्रा ने शंकरगढ़ विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला बगीचापारा, प्राथमिक शाला आसनपानी और प्राथमिक शाला तावरपानी में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) पंजी और और कार्यालयीन पंजियां सही तरीके से संधारित नहीं की गई थी। जिस पर प्रधान पाठक श्री बैजनाथ यादव, श्री काली यादव श्री चंद्रप्रकाश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस का संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उक्त प्रधान पाठकों का एक वेतन वृद्धि असंचयी रूप से रोकी गई। अनुपस्थित शिक्षकों पर भी हुई कार्रवाई निरीक्षण के दौरान विभिन्न आश्रमों और विद्यालयों में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों पर भी आवश्यक कार्रवाई की गई। जिसमें श्री अजहरुद्दीन अंसारी (शिक्षक, माध्यमिक शाला जामपानी), श्री बिजेंद्र राम (सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला आसनपानी) क...