त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन: 27 जनवरी से प्रारंभ होगा पंचायत चुनाव का नामांकन
कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत के सदस्य का नाम निर्देशन (नामांकन) की तैयारी कलेक्ट्रेट कार्यालय में की गई है। इसके लिए कलेक्टर न्यायालय और अपर कलेक्टर न्यायालय कक्ष तक बेरिकेटिंग की जा चुकी है। कलेक्टर न्यायालय में बिलाईगढ़ क्षेत्र के जनपद सदस्य का और अपर कलेक्टर न्यायालय कक्ष में जनपद पंचायत सारंगढ़ और बरमकेला क्षेत्र के सदस्यों का नामांकन कार्य होगा। इसी तरह जनपद पंचायतों के सदस्य का नामांकन संबंधित जनपद पंचायत में और पंच सरपंच का नामांकन सेक्टरवार स्थानों में होगा।
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन: सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले अंतर्गत सारंगढ़ में 129 ग्राम पंचायत, बिलाईगढ़ में 123 ग्राम पंचायत, और बरमकेला में 96 ग्राम पंचायत है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 03 चरणों में संपन्न कराया जाना निर्धारित है। जिसके अंतर्ग...








