दिनांक : 27-Feb-2026 04:01 PM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

रायपुर : भारत पर्व में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक

रायपुर : भारत पर्व में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक

Chhattisgarh, India
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में इस बार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और रामनामी समुदाय की झलक देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ पर आधारित है। झांकी में प्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया है। आज राष्ट्रीय रंगशाला दिल्ली में आयोजित प्रेस प्रिव्यू में छत्तीसगढ़ की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की सराहना मिली। झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर में जीवन, प्रकृति और आध्यात्मिकता का गहरा संबंध है। यह झांकी छत्तीसगढ़ के लोक जीवन, रीति-रिवाजों और परंपराओं को दर्शाते हुए राज्य की अनूठी सांस्कृतिक पहचान को प्रस्तुत कर रही है। झांकी के आगे के हिस्से में निराकार राम की उपासना करने वाले रामनामी समुदाय का प्रतिनिधित्व करती स्त्री औ...
विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Chhattisgarh, India
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ‘कल्पनाएं: बेहतर भारत की’ कार्यक्रम में एनआईटी, आईआईटी और आईआईएम के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने छात्र-छात्राओं से रूबरू होते हुए कहा कि आप सभी देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे हैं। इन संस्थानों में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी की शिक्षा दी जा रही है। देश में एआई मशीन लर्निंग, ग्रीन हाईड्रोजन जैसी नवीन तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उपराष्ट्रति ने कहा कि भारत जब 2047 में अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब यह एक सशक्त और विकसित भारत का सपना केवल लक्ष्य नहीं बल्कि सुनिश्चित गंतव्य बन चुका होगा। उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने कहा कि भारत युवाओं की बदौलत फिर से विश्व गुरू...
30 जनवरी को मनाया जाएगा शहीद दिवस, पूर्वान्ह 11 बजे किया जाएगा 2 मिनट का मौन

30 जनवरी को मनाया जाएगा शहीद दिवस, पूर्वान्ह 11 बजे किया जाएगा 2 मिनट का मौन

Chhattisgarh, India
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय नवा रायपुर के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों, सभी जिला पंचायत के सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए एक परिपत्र जारी किया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि 30 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाना है और अन्य काम तथा गतिविधियों को रोक दिया जाना चाहिए। जहां कहीं संभव हो, दो मिनट के मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जानी चाहिए। इस आयोजन के संबंध में शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को जिला प्रशासन द्वारा समुचित अनुदेश जारी किए जाए। इस दिन के महत्व को प्रसारित करने हेतु भारत की स्...
राज्यपाल डेका सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए

राज्यपाल डेका सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए

Chhattisgarh, Raipur
राज्यपाल श्री रमेन डेका आज राजधानी रायपुर में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए और वर वधु को दाम्पत्य जीवन हेतु शुभाशीर्वाद दिया।
राजनांदगांव : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 की घोषणा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली प्रेसवार्ता

राजनांदगांव : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 की घोषणा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली प्रेसवार्ता

Chhattisgarh, Rajnandgaon
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत 2025 हेतु आम निर्वाचन की घोषणा कर दी गई है। जिसके अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने प्रेसवार्ता लेकर राजनांदगांव जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत 2025 आम निर्वाचन कार्यक्रम में संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री हितेश्वरी बाघे एव अन्य अधिकारी तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सम्पूर्ण राजनांदगांव जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील कर दी गई है। केवल नगरीय निकाय हेतु राज्य एवं जिला स्तर पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) राजनैतिक विज्ञापनों का...
छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी: मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी: मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का किया शुभारंभ

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों से किए गए वायदे के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री मोदी की एक और गारंटी पूरी हो गई है। हमारे छत्तीसगढ़ में बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर करती है लेकिन ऐसे लोग भी हैं जिनके पास कृषि भूमि भी नहीं है और वे कृषि मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते हैं। उन्हें ध्यान में रखते हुए हमने भूमिहीन कृषि मजदूर भाई-बहनों से भी एक वादा किया था। हमने कहा था कि उन्हें 10 हजार रुपये सालाना आर्थिक सहायता देंगे। आज हमने इस वादे को पूरा किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज न्यू सर्किट हाउस स्थित आडिटोरियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कुल 5 लाख 62 हजार 112 हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिलने जा रहा है। इस योजना के तहत पाँच सौ 62 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये हम भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रदान करेंगे। म...
मुख्यमंत्री नगरीय विकास के सोपान कार्यक्रम में हुए शामिल :103 परिजनों को सौंपें अनुकम्पा नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री नगरीय विकास के सोपान कार्यक्रम में हुए शामिल :103 परिजनों को सौंपें अनुकम्पा नियुक्ति पत्र

Chhattisgarh
मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। हमारी सरकार को अभी तेरह महीने ही हुए हैं। इस बीच हमने सुशासन के लिए, संवेदनशीलता के साथ, जनसेवा के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के साथ ही हम लोगों ने सभी वर्गों के विकास के साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया है। इससे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना का विकास, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि हुई है। हमारा पहला साल सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों के विकास के लिए समर्पित रहा। प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए। सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अधिकांश गारंटियों को एक साल के भीत...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह मे हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह मे हुए शामिल

Chhattisgarh, India
हमारा राज्य अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा है। हम विकसित छत्तीसगढ़ की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा स्वास्थ्य से समृद्धि के मंत्र से ही आगे बढ़ रही है। आज छत्तीसगढ़ मेडिकल टूरिज्म का बड़ा केंद्र बन रहा है। एक समय था जब कई गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए लोग दिल्ली-मुंबई जाते थे। आज गंभीर से गंभीर बीमारियों का उपचार रायपुर शहर के सेवाभावी डॉक्टर कर रहे हैं। हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों का अत्याधुनिक तकनीक से उपचार रायपुर के अस्पतालों में हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पतालों में चिकित्सा व्य...
सिंचाई पम्प के लिए निःशुल्क विद्युत सहायता योजना का नाम अब डॉ खूबचंद बघेल किसान विद्युत सहायता योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा

सिंचाई पम्प के लिए निःशुल्क विद्युत सहायता योजना का नाम अब डॉ खूबचंद बघेल किसान विद्युत सहायता योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा

Chhattisgarh, Raigarh
छत्तीसगढ़ सरकार 15 फरवरी तक धान खरीदी के मूल्य के अंतर की राशि किसानों को एकमुश्त देगी। इसका निर्णय आज केबिनेट की बैठक में ले लिया गया है। इसका लाभ राज्य के लगभग 27 लाख किसानों को होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए यह  बात कही। उन्होंने इस अवसर पर किसानों के सिंचाई विद्युत पंप सहायता योजना का नाम डॉ. खूबचंद बघेल किसान विद्युत सहायता योजना करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को 137.41 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी, जिसमें 47.87 करोड़ के 84 कार्यों का लोकार्पण और 89.54 करोड़ रूपए के भूमिपूजन कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने 38 करोड़ रूपए की लागत से सारंगढ़ में जिला अस्पताल का निर्माण व 18.75 करोड़ की लागत से बनने वाले संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का भूम...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 137 करोड़ के कार्यों का आज करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 137 करोड़ के कार्यों का आज करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

Chhattisgarh, Raigarh
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपराह्न में 3.30 बजे सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में लगभग 137 करोड़ रुपए की लागत से जिले के कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली है। इसमें विशेष कार्य, संयुक्त जिला कार्यालय भवन का भूमिपूजन, जिला चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में बीपीएचयू भवन निर्माण और जिला चिकित्सालय के लिए आईपीएचएल भवन निर्माण का भूमिपूजन, जिले में लगभग 8 करोड़ की लागत से गोदाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन विशेष रूप से शामिल है। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निर्माण से जिले के सभी विभागों के कार्यालय एक ही स्थान पर होंगे, जिससे सभी नागरिकों को एक ही स्थान में सभी कार्य हो जाएंगे। इसी प्रकार जिला चिकित्सालय के निर्माण से जिला स्तर का हॉस्पीटल सेटअप स्थापित होगा। सभी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया होने से जि...