दिनांक : 01-Mar-2026 12:30 PM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आईएफएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आईएफएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में हुए शामिल

Chhattisgarh, India, Raipur
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज यहां नवा रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित आईएफएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ में आयोजित 27 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे देश भर से आए वन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं विभिन्न प्रदेशों से हमारे वन विभाग के अधिकारीगण जो बतौर खिलाड़ी आये हैं उन सभी का छत्तीसगढ़ प्रदेश में बहुत-बहुत स्वागत करता हूं। यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय है कि राष्ट्रीय स्तर का यह 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का हमारे छत्तीसगढ़ में आयोजन हुआ है। इसके लिए मैं केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और पूरे विभाग को आभार देता हूँ। मैं उम्मीद करता हूँ कि छत्तीसगढ़ में आ...
रायपुर : अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती से की जाए कार्यवाही: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती से की जाए कार्यवाही: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, India, Raipur
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि हर हाल में कानून और व्यवस्था बहाल रखना चाहिये। पुलिस त्वरित कार्यवाही करे और चौकन्ना रहे। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर होनी चाहिए और इन घटनाओं के संभावित परिणाम पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जाए। गांजा, अवैध शराब, ड्रग्स की तस्करी पर मुस्तैदी से कार्यवाही हो। श्री साय ने कहा कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि में पुलिस ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन 2024 का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन 2024 का किया शुभारंभ

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अग्रसेन भवन खुर्सीपार में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन 2024 का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, लघु उद्योग के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पुरूषोत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंघानिया, लघु उद्योग भारती के म.प्र. अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा सहित अन्य उद्यमी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उद्यमी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि उद्यमिता के विकास और प्रदेश में नये निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लघु उद्योग भारती द्वारा सम्मेलन का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के हित में काम करने वाला एक विशाल संगठन है। देश में इस संगठन की करीब 1000 इकाईयां और 65000 सदस्य होना सचमुच गौरव की बात है। सरगुजा और बस्तर जैसे जनजातीय क्षेत्रों ...
जशपुर : सीएम कैंप कार्यालय की पहल पर प्रायमरी स्कूल में तत्काल हुई शिक्षकों की व्यवस्था

जशपुर : सीएम कैंप कार्यालय की पहल पर प्रायमरी स्कूल में तत्काल हुई शिक्षकों की व्यवस्था

Chhattisgarh, Jashpur, Tribal Area News and Welfare
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम जाममुंडा के प्राथमिक स्कूल में तत्काल दो शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। ग्राम जाममुंडा के ग्रामीणों ने गुरुवार को सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आकर आवेदन दिया था कि गांव के प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों के निलंबन के बाद वहां नए शिक्षकों की पदस्थापना नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। जिस कारण से ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की पदस्थापना की मांग रखी थी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी इस गंभीर समस्या पर कैंप कार्यालय द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिक स्कूल में दो शिक्षकों की पदस्थापना कर दी गई है। समस्या का तुरंत समाधान होने से प्रसन्न ग्रामीणों ने सीएम के प्रति आभार व्यक्त किया है। सीएम कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का स्पष्ट निर्देश...
बीसीसीआई अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी में खेलेगी विशेष पिछड़ी जनजाति की बालिका आकांक्षा रानी

बीसीसीआई अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी में खेलेगी विशेष पिछड़ी जनजाति की बालिका आकांक्षा रानी

Chhattisgarh, Jashpur
क्रिकेट का जुनून भारत में ही नहीं बल्कि भारत के प्रत्येक राज्य और जिले में देखी जा सकती है। इस जुनून में जशपुर की बेटियॉ भी नजर आ रही हैं। जशपुर की बेटियां ना सिर्फ राज्य अपितु राष्ट्रीय स्तर पर जिले का परचम लहराने लगे हैं। ऐसे ही कहानी जशपुर की क्रिकेट खिलाड़ी आकांक्षा रानी की है। जो विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय से है। आकांक्षा रानी छत्तीसगढ़ के लिए अंडर-15 में बीसीसीआई ट्रॉफी खेल चुकी है। इस बार आकांक्षा रानी छत्तीसगढ़ के लिए अभी अंडर-19 में बीसीसीआई टी20 ट्रॉफी खेलने के लिए आई है। जिसमें खेलते हुए आकांक्षा रानी ने छत्तीसगढ़ की तरफ से सबसे अधिक रन बनाई है। आकांक्षा रानी जशपुर जिले में संचालित प्री मैट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला में पदस्थ छात्रावास अधीक्षिका पंडरी बाई की पुत्री है। उनकी माता ने बताया कि उनकी बेटी आकांक्षा रानी जब छोटी थी तब उन्होंने उसकी रुचि क्रिकेट में देखी और ...
अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता-2024 : छत्तीसगढ़ ने तीसरे दिन 14 स्वर्ण पदक जीतकर कायम रखा दबदबा

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता-2024 : छत्तीसगढ़ ने तीसरे दिन 14 स्वर्ण पदक जीतकर कायम रखा दबदबा

Chhattisgarh, India
राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा में आयोजित 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के आज तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने 14 स्वर्ण पदक जीतकर लगातार अपना दबदबा कायम रखा। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 37 स्वर्ण, 20 सिल्वर, 14 ब्रोंज पदक जीते हैं। छत्तीसगढ़ अभी पदक तालिका में 279 पॉइंट प्राप्त कर कुल 71 पदक जीतकर प्रथम स्थान पर है। प्रतियोगिता के आज तीसरे दिन 100 मीटर रेस वुमन ओपन कैटेगरी में केरल की अनु आर. ने गोल्ड जीता। वहीं 100 मीटर रेस वुमन वेटेरन कैटेगरी में छत्तीसगढ़ की अनीता कोर्रम ने पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की सुशीला पैकरा ने 800 मीटर वॉक वुमन ओपन और थोटा संकीर्तना ने 1500 मीटर रेस वुमन ओपन में गोल्ड मेडल हासिल किया। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से मिलकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और उनका उत्साहवर्धन भी किया...
अम्बिकापुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने शासकीय उद्यान रोपणी एवं कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण

अम्बिकापुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने शासकीय उद्यान रोपणी एवं कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण

Ambikapur, Chhattisgarh
आदिम जाति व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज अम्बिकापुर प्रवास के दौरान शासकीय उद्यान रोपणी एवं कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय उद्यान रोपणी में लगाए गए पौधों और पौधे विकसित किए जाने की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने यहां सीडलिंग यूनिट का भी अवलोकन किया। उन्होंने उद्यान की साफ-सफाई रखने, अधिक पौधों का उत्पादन करने तथा उद्यानिकी फसल अधिक से अधिक लेने के निर्देश दिए। इसके पश्चात श्री नेताम ने कृषि विज्ञान केंद्र अजिरमा का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में लगाए गए धान, उड़द, गन्ने, हल्दी आदि का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने पिछले सीजन में धान उत्पादन की भी जानकारी ली। मंत्री श्री नेताम ने आजीविका के लिए आयमूलक गतिविधियों को बढ़ाने की बात कही। इसके साथ ही कुक्कुट पालन इकाई, ब...
रायपुर : ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट-2024 : छत्तीसगढ़ ने 7 गोल्ड जीतकर बनाया दबदबा

रायपुर : ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट-2024 : छत्तीसगढ़ ने 7 गोल्ड जीतकर बनाया दबदबा

Chhattisgarh, India
राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा में आयोजित 27 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। आज आयोजित मैराथन, स्विमिंग और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड मेडल जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। गौरतलब है कि ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में छत्तीसगढ़ ने 11 बार ओवरऑल चैम्पियन का खिताब जीत चुका है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने आज के प्रदर्शन से एक बार फिर से ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीतने की उम्मीद जगाई है। नोडल अधिकारी श्रीमती शालिनी रैना ने बताया कि आज की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों में 400 मीटर वाक वुमन ओपन कैटेगरी में सुशीला पैकरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 1500 मीटर रेस मेन वेटरन कैटेगरी में सुखनंदन लाल धु्रव, 21 किमी मैराथन वुमन ओपन कैटे...
राजनांदगांव जिले के तीन राईस मिलर्स पर कार्रवाई, 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जब्त

राजनांदगांव जिले के तीन राईस मिलर्स पर कार्रवाई, 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जब्त

Chhattisgarh, Rajnandgaon
राजनांदगांव जिले में कस्टम मिलिंग का शेष चावल जमा कराने को लेकर राजनांदगांव जिले में प्रशासन द्वारा राईस मिलर्स के विरूद्ध जांच-पड़ताल और कार्रवाई का अभियान शुरू कर दिया गया है। कस्टम मिलिंग का चावल जमा कराने में उदासीनता बरतने वाले तीन राईस मिलों के संचालकों को नोटिस जारी करने के साथ ही उनकी राईस मिलों में स्टॉक की गड़बड़ी का मामला पकड़ में आने पर 6800 क्विंटल धान और 2750 क्विंटल चावल जब्त किया गया है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम राईस मिलों में औचक दबिश देकर धान एवं चावल के स्टॉक का मिलान सहित अन्य दस्तावेजों की लगातार जांच-पड़ताल कर रही है। खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने मां परमेश्वरी राईस मिल चारभाठा डोंगरगढ, श्री श्याम इंडस्ट्रीज महराजपुर छुरिया और मेसर्स एमजे फूड प्रोडक्ट डोंगरगढ़ में औचक निरीक्षण के ...
छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने डीए की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने डीए की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर राज्य के कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) की घोषणा पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया l प्रतिनिधि मंडल ने मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा, मोर्चा के पदाधिकारी सर्व श्री अनिल शुक्ला, महेंद्र सिंह राजपूत, संजय सिंह, ओ पी शर्मा, तीरथलाल सेन, बालकृष्ण साहू, जितेंद्र सिंह ठाकुर, अशोक कुमार नावरे, भोला राम किर, सूरज प्रसाद देवांगन, संजय तिवारी, आशीष सिंह ठाकुर उपस्थित थे l...