उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रापर्टी एक्सपो का किया शुभारंभ
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रापर्टी एक्सपो का शुभारंभ किया। उन्होंने एक्सपो में विभिन्न डेवलपर्स द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का भ्रमण भी किया। क्रेडाई छत्तीसगढ़ द्वारा 22 अगस्त से 24 अगस्त तक इस तीन दिवसीय एक्सपो का आयोजन किया गया है। इसमें 40 डेवलपर्स 300 से अधिक प्रोजेक्ट्स के साथ हिस्सेदारी कर रहे हैं। विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और महापौर श्रीमती मीनल चौबे भी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुईं।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एक्सपो का शुभारंभ करते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों में रायपुर की दशा और दिशा काफी बदली है। शहर का नक्शा बदल गया है। रायपुर वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। इस दौरान यहां अधोसंरचना वि...









