दिनांक : 22-Feb-2026 02:33 PM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

गरियाबंद: राजिम के मिनी स्टेडियम में शुरू हो रही जिलेस्तर की प्रथम राजीव लोचन क्रिकेट अकादमी, लड़के-लड़कियों को मिलेगा उत्तम प्रशिक्षण

गरियाबंद: राजिम के मिनी स्टेडियम में शुरू हो रही जिलेस्तर की प्रथम राजीव लोचन क्रिकेट अकादमी, लड़के-लड़कियों को मिलेगा उत्तम प्रशिक्षण

Gariabandh, Rajim Nawapara
राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव के भरपूर सहयोग से गरियाबंद जिला के फिंगेश्वर-राजिम विकासखंड में स्थित राजीव लोचन मिनी स्टेडियम मैदान में जिले की प्रथम राजीव लोचन क्रिकेट अकादमी की स्थापना की जा रही है। क्रिकेट अकादमी में ICC से सर्टिफाइड कोच एवं इस्पात टाइम्स रायपुर के वरिष्ठ प्रत्रकार बिशेष दुदानी (अग्रवाल) एवं खेल विशेषज्ञ खिलेश गुप्ता BPed 6 वर्ष से 25 वर्ष तक के  भावी खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे। गौरतलब है कि इलाके के काफी बच्चे अभी दूर रायपुर जा कर क्रिकेट सीख रहे है, उन्हें अब यही राजिम में अच्छी सुविधाएं मिल जाएगी। अकादमी में बच्चो को खेल के अलावा पर्सनालिटी डवेलपमेंट, क्रिकेट के किट, मैट, बॉल्स, ग्लूकोस पानी, बिस्कुट आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। नियमित प्रैक्टिस करवा कर भविष्य में जिला गरियाबंद स्तर की लड़के एवं लड़कियों की अंडर 10, अं...
स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ के धरमजयगढ़ में आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव न केवल राजनीति के मार्गदर्शक थे, बल्कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के सच्चे ध्वजवाहक भी थे। उन्होंने कहा कि स्व. जूदेव जी ने "घर वापसी" के माध्यम से दबाव या बाहरी प्रभाव में आकर धर्मांतरण करने वालों को उनके मूल धर्म में लौटने का मार्ग दिखाया। विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में उन्होंने धर्मांतरण के विरुद्ध सशक्त आंदोलन खड़ा किया और लोगों को उनकी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं से जोड़ा। मुख्यमंत्री श्री साय ने घोषणा की कि प्रदेश में धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विधानसभा में कानून पारित किया जाएगा, जिससे सनातन संस्कृति और परंपराओं की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा – "प्रदेश की जनता और संतों के आशीर्वाद से एक किसान का बेटा मुख...
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने निवास पर लगाया तिरंगा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने निवास पर लगाया तिरंगा

Chhattisgarh
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ते हुए नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास पर तिरंगा लगाया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की एकता, अदम्य साहस और अमर बलिदान का प्रतीक है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी लोगों से देश की आजादी के अमृत महोत्सव के इस गौरवपूर्ण उत्सव में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर 'हर घर तिरंगा' महाअभियान को जन-जन का उत्सव बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने तिरंगे के साथ अपना फोटो साझा कर इस राष्ट्रीय गौरव में सहभागी बनने का अनुरोध किया है।...
बच्चों के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 15 अगस्त तक होंगे ऑनलाईन आवेदन

बच्चों के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 15 अगस्त तक होंगे ऑनलाईन आवेदन

Chhattisgarh
जिले के ऐसे मेधावी छात्र-छात्राएं, जिन्होंने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है और राष्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 15 अगस्त 2025 तक भारत सरकार के पोर्टल अवार्ड्स डॉट जीओवी डॉट इन ( https://awards.gov.in ) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों को दिया जाता है। कौन नामांकन कर सकता है ? बहादुर और योग्य बच्चे स्व-नामांकन के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति या संस्था असाधारण उपलब्धियों वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के लिए नामांकित कर सकती है। केंद्...
मुख्यमंत्री का संकल्प: विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री का संकल्प: विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के  ग्राम पिपरिया में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई  जिला का पूर्ववर्ती सरकार के दौरान गठन तो किया गया, लेकिन इसके बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास पर पूर्ववर्ती सरकार ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस कमी को दूर करने का बीड़ा उठाया है और अब खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को सशक्त अधोसंरचना और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि यहां का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में  खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 611.21 करोड़ रुपये की लागत के 71 विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात दी, जिसमें 470.98 करोड़ रुपये की लागत से 18 कार्यों का भूमिपूजन और 140.23 करोड़ रुपये की लागत से 53 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्...
युक्तियुक्तकरण से स्कूलों में बढ़ी शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों का उज्ज्वल हो रहा भविष्य

युक्तियुक्तकरण से स्कूलों में बढ़ी शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों का उज्ज्वल हो रहा भविष्य

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की महत्वकांक्षी युक्तियुक्तकरण नीति ने ग्रामीण अंचलों के स्कूलों में शिक्षा की तस्वीर बदल दी है। जिन स्कूलों में पहले शिक्षक की कमी से पढ़ाई प्रभावित होती थी, वहां अब नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। दुर्ग जिले के हनोदा गांव का प्राथमिक स्कूल इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण है। पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को पहले पर्याप्त शिक्षक नहीं मिलते थे। एक समय तो स्थिति यह थी कि एक मानदेय शिक्षक सभी विषय पढ़ाने की जिम्मेदारी निभा रही थीं, जिससे सभी कक्षाओं में समान रूप से पढ़ाई कराना संभव नहीं हो पाता था। लेकिन युक्तियुक्तकरण के तहत इस स्कूल में तीन नए शिक्षकों की नियुक्ति होने के बाद हालात पूरी तरह बदल गए हैं। अब प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग शिक्षक उपलब्ध हैं और बच्चों को विषयवार पढ़ाई मिल रही है। स्कूल प्रभारी श्रीमती सरो...
नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होगी लखपति दीदी खिलेश्वरी

नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होगी लखपति दीदी खिलेश्वरी

Chhattisgarh
बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम गब्दी की खिलेश्वरी ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है, बल्कि अब वह नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने वाली है। लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली खिलेश्वरी की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे बालोद जिले के लिए गर्व का विषय है। नई दिल्ली में 15 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में खिलेश्वरी का विशेष अतिथि के रूप में शामिल होना एक ऐतिहासिक क्षण है। जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम गब्दी की खिलेश्वरी, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत के तहत गठित जय संतोषी स्व-सहायता समूह की सदस्य है जिनका परिवार कुछ समय पूर्व मुख्यतः कृषि मजदूरी पर निर्भर था किन्तु खिलेश्वरी देवांगन की परिवार को ...
राज्य की शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों पर पुनः आवेदन 13 से 16 अगस्त तक

राज्य की शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों पर पुनः आवेदन 13 से 16 अगस्त तक

Chhattisgarh
संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ ने राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 13 अगस्त से 16 अगस्त 2025 की रात्रि 11:59 बजे तक वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए निकटतम शासकीय आईटीआई या वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही समय-सीमा के भीतर आवेदक अपने आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार और संस्था/व्यवसाय की प्राथमिकता क्रम में संशोधन कर सकते हैं। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थी, जो आगामी चरण में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने लॉगिन आईडी औ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल, मेधावी छात्रों का बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल, मेधावी छात्रों का बढ़ाया उत्साह

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में आयोजित शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य है और उनकी मेहनत, लगन एवं संकल्प से प्रदेश और देश नई ऊँचाइयों को छुएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह अवसर अत्यंत गर्व और उत्साह का है, जब हम अपनी नई पीढ़ी के होनहार, परिश्रमी और प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शहीद विनोद सिंह कौशिक की स्मृति में विगत तीन वर्षों से हो रहा है और यह कार्यक्रम समूचे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को आगे बढ़ने और कुछ नया करने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद विनोद सिंह कौशिक को श्रद्धांज...
छत्तीसगढ़ को नए राज्य के रूप में श्रद्धेय श्री अटल जी से मिली महत्वपूर्ण सौगात – मुख्यमंत्री श्री साय

छत्तीसगढ़ को नए राज्य के रूप में श्रद्धेय श्री अटल जी से मिली महत्वपूर्ण सौगात – मुख्यमंत्री श्री साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पायनियर समूह के स्थापना दिवस एवं छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा एवं निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित संगोष्ठी समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी स्थित श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों के लिए नए राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ का निर्माण भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की ही देन है। हम उनके सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास पथ पर अग्रसर हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत गांवों का देश है और गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछाने में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का महत्वपूर्ण योगदान है। गांव तक आज विकास की जो ...