दिनांक : 23-Feb-2026 11:29 PM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

राज्यपाल डेका ने तुलसी शिशु मंदिर कांकेर के विकास के लिए 2 लाख रूपए दिए

राज्यपाल डेका ने तुलसी शिशु मंदिर कांकेर के विकास के लिए 2 लाख रूपए दिए

Chhattisgarh
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में तुलसी शिक्षा एवं कल्याण समिति जसवंत नगर कांकेर द्वारा संचालित तुलसी शिशु मंदिर के भवन विकास के लिए 2 लाख रूपए अपने स्वेच्छानुदान मद से देने की घोषणा की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री विष्णु दास एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
धान के बदले मक्का की खेती से किसान ने कमाया दुगुना मुनाफा

धान के बदले मक्का की खेती से किसान ने कमाया दुगुना मुनाफा

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जशपुर जिले में जल सरंक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित है। जिसका फायदा पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम काडरो के कृषक श्री मालती मोहन उठा रहे हैं। पहले ग्रीष्मकालीन धान की खेती करने वाले कृषक श्री मालती ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन से इस बार 2 एकड़ की भूमि में मक्का फसल की खेती की। जिससे उनको 88,200 रूपये की शुद्व आमदनी प्राप्त हुई। जो कि धान फसल की तुलना में दोगुनी थी। किसान मालती मोहन ने बताया कि विभाग से संपर्क कर मक्का फसल लेकर खेतों में लगाया एवं उत्पादन पर कुल 11,800 रुपये का खर्च आया, जिसमें खाद, बीज एवं अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैें। मक्का की बिक्री से 1 लाख रुपये की आमदनी हुई, जिससे उन्हें 88,200 रू. की शुद्व मुनाफा मिला। इसके विपरीत गर्मी के मौसम में धान की खेती में ज्यादा लागत और पानी भी अधिक लगता है जिसकी तुलना में ...
शहादत को नमन: केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात

शहादत को नमन: केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात

Chhattisgarh
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में सुकमा में आईईडी विस्फोट में शहीद श्री आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से सौजन्य भेंट की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना प्रदान की। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे की वीरता और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी शहादत देश के लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश हमेशा उनके बलिदान का ऋणी रहेगा और उनकी शहादत को कभी व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। श्री शाह ने शहीद के साहस को प्रेरणादायी बताते हुए उनके योगदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य करार दिया। इस अवसर पर श्री शाह ने शहीद के परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस...
सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) पद पर समायोजन हेतु ओपन काउंसिलिंग का सातवां दिन सम्पन्न, 295 अभ्यर्थी रहे उपस्थित

सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) पद पर समायोजन हेतु ओपन काउंसिलिंग का सातवां दिन सम्पन्न, 295 अभ्यर्थी रहे उपस्थित

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सीधी भर्ती 2023 में चयनित एवं बी.एड. अर्हता के आधार पर सेवा से हटाए गए सहायक शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन की प्रक्रिया जारी है। समायोजन हेतु ओपन काउंसिलिंग का आयोजन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में किया जा रहा है। आज 23 जून 2025 को काउंसिलिंग के सातवें दिवस पर 300 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 295 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 5 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 24 जून 2025 को काउंसिलिंग के आठवें दिन के लिए भी 300 अभ्यर्थियों को आमंत्रण भेजा गया है। अभ्यर्थी रिक्त पदों की जानकारी विभाग की वेबसाइटhttps://eduportal.cg.nic.in/पर देख सकते हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि काउंसिलिंग की यह प्रक्रिया दिनांक 26 जून 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आयोजित हो रही है। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अपने नियत दिवस पर उपस्थित ...
23 जून पुण्यतिथि पर विशेष : देश की अखंडता के लिए आजीवन लड़ते रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

23 जून पुण्यतिथि पर विशेष : देश की अखंडता के लिए आजीवन लड़ते रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

Chhattisgarh
लम्हों ने खता की और सदियों ने सजा पाई ऐसे में बरबस डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पुण्य स्मरण हो जाता है जिन्होंने कश्मीर को भारत का अखंड अंग बनाने की पुरजोर वकालत की थी और उसके लिए अपने प्राणों का शेख अब्दुला की जेल में उत्सर्ग कर दिया। डॉ. श्यामा प्रसाद का बलिदान आज इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। जम्मू-कश्मीर जो भारत का मुकुट और दुनिया की जन्नत रही है आज उग्रवाद आतंकवाद के कारण लहुलुहान है। डॉ. मुखर्जी पहले व्यक्ति थे जिन्होंने यह कल्पना की थी कि विभाजन की पीड़ा नासूर बनेगी फिर तुष्टिकरण की नीति का अंत नहीं होगा। एक निशान एक संविधान और एक प्रधानमंत्री का नारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया। भारत के दूसरे राज्यों के लोग जम्मू-कश्मीर में जमीन नहीं खरीद सकते थे। यह जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होता था। जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 और 35ए द्वारा दिए गए विशेष दर्जे को हटाने के लिए भारतीय संसद ने 5...
शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु आनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जून

शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु आनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जून

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) के विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश हेतु आनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जून 2025 निर्धारित है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में संचालित एक वर्षीय व्यवसाय कोपा, स्टेनो (हिंदी), वेल्डर, मैकेनिक डीजल एवं द्विवर्षीय व्यवसाय इलेक्ट्रीशियन, फिटर में प्रवेश के हेतु सीजीआईटीआई डॉट एडमिशन्स डॉट एनआईसी डॉट इन वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in/ पर 25 जून 2025 तक पंजीयन किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रवेश के संबंध में अधिक जानकारी अपने नजदीकी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से भी प्राप्त की जा सकती है।...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल

Chhattisgarh
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘गजरथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह अभिनव पहल छत्तीसगढ़ में मानव-हाथी द्वंद को कम करने और वन्यजीव संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस यात्रा के माध्यम से स्कूलों, ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में पहुंचकर हाथियों के व्यवहार, सुरक्षा उपायों और सह-अस्तित्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मानव और हाथियों के बीच बढ़ते टकराव को कम करने के लिए सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। ‘गजरथ यात्रा’ इस दिशा में एक सार्थक माध्यम बनेगी, जो लोगों को शिक्षित कर मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में सहायक होगी। उन्होंने वन विभाग के उन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने इस क्षेत्र ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योगाभ्यास: जशपुर के रणजीता स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योगाभ्यास: जशपुर के रणजीता स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिला मुख्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया और सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योग कोई नई पद्धति नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है, जिसे ऋषि-मुनियों ने विकसित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप 2015 से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में विश्वभर में मनाया जा रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज 175 से अधिक देशों में योग की गूंज सुनाई देती है। मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने चक्रासन, अर्धचक्रासन, कपाल...
योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान कुनकुरी रेस्ट हाउस में आमजन से आत्मीय चर्चा करते हुए कहा कि योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है। योग हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर बीमारी के इलाज के लिए योग में कोई न कोई उपयोगी आसन अवश्य है। यदि हम नियमित रूप से योग करें तो बीमारियों से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि योग को हमें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करने वाली एक सम्पूर्ण जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि यदि हम प्रतिदिन थोड़ा समय योग को दें, तो दीर्घकालीन स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आभारी हैं, जिन्होंने योग को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई। प्रधानमंत...
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बनाए रखने  का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है। उन्होंने कहा कि सभी लोग निरोगी और स्वस्थ जीवन के लिए योग करें। श्री साय ने कहा है कि शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास पर योग का काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। उन्होंने लोगों से योग को जन-जन तक पहुंचाने और इसे जीवन शैली का हिस्सा बनाने की अप...