दिनांक : 24-Feb-2026 11:16 AM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

रायगढ़: हाथी शावक की जान बची: समय पर रेस्क्यू से टली बड़ी अनहोनी

रायगढ़: हाथी शावक की जान बची: समय पर रेस्क्यू से टली बड़ी अनहोनी

Chhattisgarh
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत नवापारा (टेण्डा) सर्किल के चारमार क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से 30 हाथियों का एक दल लगातार विचरण कर रहा था। इसी बीच 3 जून की सुबह एक घटना घटी, जब एक लगभग 5 वर्ष का नर हाथी शावक ग्राम चारमार के टिकरा इलाके में स्थित एक खुले कुएं में गिर गया। यह घटना सुबह करीब 7.30 बजे उस समय सामने आई, जब वन भ्रमण और हाथी ट्रैकिंग कार्य के दौरान वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं अनुभवी हाथी ट्रैकर श्री प्रहलाद गुप्ता ने कुएं में गिरे शावक को देखा। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल परिक्षेत्र सहायक श्री कपिल दास महंत को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने का निर्णय लिया। रेस्क्यू टीम के साथ जेसीबी मशीन, अन्य आवश्यक उपकरणों और अधिकारी दल को मौके पर भेजा गया। लगभग दो घंटे चले इस ऑपरेशन के दौरान जेसीबी की सहायता से कुएं का किनारा चौड़ा किया गया ता...
रायपुर: श्रवण यंत्र से हरिहर की जिंदगी में लौटी रौनक, फिर गूंजने लगी नाती-पोतों की मधुर आवाज

रायपुर: श्रवण यंत्र से हरिहर की जिंदगी में लौटी रौनक, फिर गूंजने लगी नाती-पोतों की मधुर आवाज

Chhattisgarh
जशपुर जिले के ग्राम रौनी (तहसील सन्ना) निवासी 85 वर्षीय हरिहर यादव की जिंदगी में एक बार फिर से उम्मीद और खुशियों की नई किरण आई है। पिछले तीन वर्षों से श्रवण क्षमता खो चुके हरिहर अब फिर से सुन पा रहे हैं और यह संभव हो पाया है, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से मिले श्रवण यंत्र के माध्यम से। हरिहर बताते हैं कि उन्हें अपनी नाती-पोतियों की आवाज सबसे ज्यादा याद आती थी। उम्र के इस पड़ाव पर जब सुनाई देना बंद हो गया, तो जीवन और भी अधिक कष्टप्रद हो गया था। उन्होंने अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन किया। उनकी विनम्र अपील पर तत्काल संज्ञान लिया गया और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। श्रवण यंत्र पाकर हरिहर की आँखों में खुशी के आँसू थे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और कैंप कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज नवा रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को अपर मुख्य सचिव तथा छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा के महानिदेशक श्री सुब्रत साहू ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024 के पाँच अधिकारियों—श्री फड़तरे अनिकेत अशोक, श्री अरविंद कुमारन टी., श्री अक्षय डोसी, श्री क्षितिज गुरभेले और श्री विपिन दुबे को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में इन अधिकारियों को 28 अप्रैल से 20 जून तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके पश्चात इनकी पदस्थापना सहायक कलेक्टर के पद पर जशपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और बस्तर जिलों में की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और उनसे प्रशिक्षण तथा छत्तीसगढ़ के अनुभवों के बारे म...
रजिस्ट्री कार्य को सरल, सुगम, सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने सरकार द्वारा किया गया है 10 क्रांतिकारी बदलाव-सुधार

रजिस्ट्री कार्य को सरल, सुगम, सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने सरकार द्वारा किया गया है 10 क्रांतिकारी बदलाव-सुधार

Chhattisgarh
संपत्तियों की रजिस्ट्री कार्य को सरल, सुगम, सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार द्वारा 10 क्रांतिकारी बदलाव-सुधार किए गए हैं। इस बदलाव की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की विशेष उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यशाला में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ता, व्यापारी, मीडिया एवं अधिकारियों को आमंत्रित कर रजिस्ट्री में किए गए क्रांतिकारी बदलाव के बारे में वीडियो प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तार से बताया गया। कार्यशाला में मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और पंजीयन विभाग के मंत्री श्री ओ पी चौधरी के प्रयासों से रजिस्ट्री से संबंधि...
रायपुर : खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन पर कार्यवाही

रायपुर : खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन पर कार्यवाही

Chhattisgarh
जिला प्रशासन  बिलासपुर के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 3 जून को खनिज अमले द्वारा रतनपुर, लखराम, अकलतरी, सरवनदेवरी, गढ़वट एवं चोरहादेवरी क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चोरहादेवरी, गढ़वट और सरवनदेवरी क्षेत्रों में खारंग नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाए गए 6 ट्रैक्टरों तथा ईंट का अवैध परिवहन कर रहे 1 ट्रैक्टर सहित कुल 7 वाहनों को खनिज नियमों के तहत जब्त किया गया। सभी वाहनों को पुलिस थाना रतनपुर की सुपुर्दगी में रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर निरंतर निगरानी एवं कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन ने अवैध उत्खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।...
छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावना – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावना – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां की कलाकृतियों की मांग विदेशों तक है। छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और हस्तशिल्पियों को उनके हुनर की उचित कीमत दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने हस्तशिल्पियों को औजार उपकरण योजना अंतर्गत पाँच पांच हजार रुपये की अनुदान राशि का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ शिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत को पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड शिल्पकारों की ब...
रायपुर : राज्यपाल श्री डेका से केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री पासवान ने की सौजन्य भेंट

रायपुर : राज्यपाल श्री डेका से केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री पासवान ने की सौजन्य भेंट

Chhattisgarh
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने सौजन्य भेंट की।
राज्यपाल रमेन डेका से वन अल्फाबेट फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल रमेन डेका से वन अल्फाबेट फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

Chhattisgarh
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में वन अल्फाबेट फाउंडेशन (आईएटीएसएटी) के संस्थापक श्री रविंद्र दत्त, श्री अभिषेक वर्मा और सुश्री दीक्षा सेट्टी ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने आगामी 26 से 28 जुलाई तक इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित होने वाले टेक्सटाइल एक्सपो फेयर में बतौर मुख्य अतिथि श्री डेका को आमंत्रित किया। उन्होंने श्री डेका को बताया कि इस एक्सपो में देश भर के लगभग 100 वस्त्र निर्माता कंपनियों के साथ-साथ विदेशी कंपनियां भी भाग लेंगी। श्री डेका ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इससे लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा मिलेगा। श्री डेका ने इसके लिए राज्य की ओर से हर संभव सहायता की बात भी कही।...
छत्तीसगढ़ को मीडिया जगत में मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ को मीडिया जगत में मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर स्थित आईबीसी 24 के नए स्टूडियो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लंबे समय तक विश्वसनीयता के साथ खबरें देना किसी भी मीडिया संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को इस हाईटेक स्टूडियो से मीडिया जगत में नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर राज्य एवं केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम आदमी तक अधिक से अधिक पहुंचाने का आग्रह किया। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने कहा कि सबसे तेज और सटीक समाचार देना आज की सबसे बड़ी चुनौती है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने अपने उद्योग, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। अब मीडिया क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय पटल पर अंकित होगा। समारोह को उपमुख्यमंत्री श्री...
प्लास्टिक मुक्त रायपुर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘हरित स्वच्छता अभियान’ का किया प्रदेशव्यापी शुभारंभ

प्लास्टिक मुक्त रायपुर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘हरित स्वच्छता अभियान’ का किया प्रदेशव्यापी शुभारंभ

Chhattisgarh
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के तेलीबांधा तालाब में ‘हरित स्वच्छता अभियान’ का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। अभियान के तहत लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए प्रेरित और जागरूक किया जाएगा। पूरे प्रदेश में यह अभियान संचालित की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्वच्छता जागरूकता के लिए आयोजित वॉकेथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को रायपुर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की शपथ दिलाई। श्री साव एवं अन्य अतिथियों ने तेलीबांधा तालाब के किनारे झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और दैनिक दिनचर्या में स्वच्छता को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायकगण सर्वश्री मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा तथा महापौर श्रीमती मीनल चौबे भी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल...