मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा के अवसर पर शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के चराईडाड़ गांव में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए एकजुटता प्रकट करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बगीचा विकासखंड के शहीद जवान श्री एल. के. तिर्की की पत्नी श्रीमती रोजालिया तिर्की, शहीद जवान श्री एमानुएल केरकेट्टा की पत्नी श्रीमती निर्मला केरकेट्टा, शहीद जवान श्री अलेक्जेंडर लकडा की पत्नी श्रीमती अल्मा लकड़ा, शहीद जवान श्री प्रभु प्रकाश की पत्नी श्रीमती ईमालिया एक्का, शहीद जवान श्री सुनीत लकड़ा के परिजन श्री ऐलिन लकड़ा, शहीद जवान श्री एच. सी. इलिसियुस लकड़ा के परिजन कान...








