दिनांक : 26-Feb-2026 06:52 AM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

संतों का आशीर्वाद, जनसेवा का संकल्प: मुख्यमंत्री की विश्व शांति अखंड ब्रह्मयज्ञ में आस्था भरी उपस्थिति

संतों का आशीर्वाद, जनसेवा का संकल्प: मुख्यमंत्री की विश्व शांति अखंड ब्रह्मयज्ञ में आस्था भरी उपस्थिति

Chhattisgarh, India
भारत की सनातन परंपरा में ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना रची-बसी है। यही वह सोच है जो भारत को विश्व में अद्वितीय बनाती है – जहाँ विविध आराध्य और परंपराएँ एक ही परिवार की तरह सह-अस्तित्व में रहती हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  ने राजधानी रायपुर के गॉस मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित त्रिदिवसीय ‘विश्व शांति अखण्ड ब्रह्म यज्ञ’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संतों एवं भक्तों का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर स्वागत किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना की। सनातन परंपरा ने सहा हर आघात, फिर भी रही अटूट मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतवर्ष संतों, ऋषियों और तपस्वियों की तपोभूमि रहा है। प्राचीन काल से ही सनातन परंपरा पर समय-समय पर अनेक आघात हुए, लेकिन यह परंपरा कभी नहीं टूटी। सत्य सनातन आलेख महिमा धर्म विकास समिति द्वारा आयो...
पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी दरों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, किसानों को मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी दरों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, किसानों को मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फॉस्फेटिक और पोटासिक (पीएंडके) उर्वरकों पर खरीफ सीजन, 2025 अप्रैल माह से सितंबर माह के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरें तय करने के लिए उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। यह रबी सीजन 2024-25 के लिए बजटीय आवश्यकता से लगभग 13,000 करोड़ रुपये अधिक है। इस निर्णय से किसानों को सब्सिडी युक्त, किफायती और उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी को युक्तिसंगत बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कृषक हितैषी सोच का परिणाम बताते हुए कहा कि यह निर्णय देश को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे ले जाने वाला कदम है। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ सहित देश के लाखों किसानों को ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर लिया जायजा

Bilaspur, Chhattisgarh
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील स्थित ग्राम मोहभठ्ठा में प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों का आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं—मुख्य मंच, हेलीपैड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच, हितग्राहियों एवं विशिष्ट अतिथियों की बैठक व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मौके पर अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि 55 एकड़ क्षेत्र में आयोजित इस ऐतिहासिक सभा के लिए सभी तैयारियाँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित और जनहित केंद्रित हों। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में प्रदेशभर से लगभग 2 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके मद्देनज़र सभी विभागों को अलर्ट मोड पर कार्य करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री ...
छत्तीसगढ़ में आस्था को मिला नया संबल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में आस्था को मिला नया संबल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का किया शुभारंभ

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से पहली विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन को तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहली तीर्थ यात्रा ट्रेन में रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों के 780 श्रद्धालु बुजुर्ग सम्मिलित हुए, जिनके लिए यह यात्रा केवल धार्मिक अनुभव नहीं, बल्कि सम्मान और स्नेह का प्रतीक बन गई। प्रदेश के बुजुर्गों की वर्षों पुरानी अभिलाषा आज पूरी हो गई जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने तीर्थयात्रा पर जा रहे बुजुर्गों से आत्मीय  चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी के चेहरे पर जो खुशी है, वही मेरा संतोष है। उन्होंने कहा कि रामेश्वरम में आप लोग पवित्र रामसेतु देख सकेंगे, ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे। आप लोग मदुरै तीर्थ का भी दर्शन करेंगे जहां मीनाक्षी मंदिर है। त...
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हाई स्कूल भवनों के निर्माण का किया भूमि पूजन

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हाई स्कूल भवनों के निर्माण का किया भूमि पूजन

Chhattisgarh
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने पुसौर विकासखंड में 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हाई स्कूल भवनों का भूमिपूजन किया। ये स्कूल ग्राम गढ़उमरिया और सोड़ेकेला में बनाए जाएंगे। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि अब यहां हाईस्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह स्कूल भवन क्षेत्र के बच्चों के अनगिनत सपनों की बुनियाद बनेगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ठेकेदारों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि यह निर्माण बच्चों से जुड़ा है। इसमें गुणवत्ता बहुत अच्छी होनी चाहिए। इस दौरान श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकासमूलक कार्यों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल 31 सौ रूपये ...
बेंगलुरु की टेक कंपनियों को भाया छत्तीसगढ़, 3700 करोड़ से अधिक के हुए करार

बेंगलुरु की टेक कंपनियों को भाया छत्तीसगढ़, 3700 करोड़ से अधिक के हुए करार

Business, Chhattisgarh, India
देश की सिलिकॉन वैली के रूप में प्रसिद्ध बेंगलुरु की कई बड़ी टेक कंपनियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर रूचि दिखाई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में देश के शीर्ष उद्योगपतियों और बिजनेस लीडर्स से संवाद कर राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी/आईटीईएस, खाद्य प्रसंस्करण और ग्रीन फ्यूल जैसे क्षेत्रों के कई बड़ी कम्पनियों ने 3700 करोड़ के निवेश प्रस्ताव सौंपें हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार ने आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नैसकॉम, इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) और द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (TiE) बैंगलोर के साथ महत्वपूर्ण एमओयू भी साइन किया है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करते...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले आईईएसए अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को लेकर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले आईईएसए अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को लेकर हुई चर्चा

Chhattisgarh, India
बेंगलुरू में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) के अध्यक्ष अशोक चंडक सहित अन्य प्रतिनिधियों ने राउंड टेबल बैठक में हिस्सा लिया। जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार की उद्योग नीति, निवेश अनुकूल वातावरण और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है, जिससे इस क्षेत्र में बड़े निवेश के अवसर खुल रहे हैं। आईईएसए अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को लेकर रुचि जताई और इस क्षेत्र में संभावित निवेश को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया। बैठक में इंडस्ट्र...
सरगुजा और बस्तर में सहायक शिक्षक भर्ती: दस्तावेज़ सत्यापन अब 03 अप्रैल तक

सरगुजा और बस्तर में सहायक शिक्षक भर्ती: दस्तावेज़ सत्यापन अब 03 अप्रैल तक

Chhattisgarh
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सरगुजा और बस्तर में की जा रही सहायक शिक्षक भर्ती के पंचम चरण के दस्तावेज़ सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी 03 अप्रैल 2025 तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जाकर अपने दस्तावेज़ों का सत्यापन करा सकते हैं। गौरतलब है कि दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया 19 मार्च 2025 से 26 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत बस्तर एवं सरगुजा संभाग के जिलों में सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती की जा रही है। पंचम चरण में शामिल अभ्यर्थियों के पदांकन हेतु शाला आवंटन की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/  पर उपलब्ध है।...

कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ जल्द ही आईटी और टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभरेगा। छत्तीसगढ़ सरकार और नैसकॉम के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) संपन्न हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ में कौशल विकास में निवेश बढ़ेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में नैसकॉम के उपाध्यक्ष श्रीकांत श्रीनिवासन व अन्य प्रतिनिधियों से मुलाकात की और राज्य की कौशल विकास के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि रायपुर देश का ऐसा प्रमुख शहर है, जहां आईआईटी, एनआईटी, एम्स और ट्रिपल आईटी जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान हैं, जो उद्योगों की जरूरत के अनुसार कुशल युवा तैयार कर रहे हैं। नया रायपुर को आईटी हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां कई आईटी कंपनियों ने अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है। सरकार बेंगलुरु और हैदराबाद की तर्ज पर नया रायपुर को एक प्रमुख टेक हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार क...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने माता कर्मा से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा, भक्ति, त्याग और परोपकार की अनुपम मिसाल है। वे भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थीं और उनका आदर्श आज भी जनमानस को प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती का पर्व पूरे श्रद्धाभाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाता है। साहू तैलिक समाज की आराध्य देवी माता कर्मा की जयंती पर पूरे राज्य में शोभायात्राएँ, कलश यात्राएँ और विविध धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन होते हैं, जिनमें सभी समाजों की भागीदारी से एकता और भाईचारे का संदेश भी प्रसारित होता है। उन्होंने प्रार्थना की कि माता कर्मा का आशीर्वाद हम स...