दिनांक : 02-Feb-2026 10:14 AM
Follow us : Facebook

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के प्रवास के दौरान व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने उच्च स्तरीय बैठक ली

छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति माननीय द्रोपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने मंत्रालय महानदी भवन में उच्च स्तरीय बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।