दिनांक : 13-Mar-2026 10:50 PM
Follow us : Facebook

Tag: raipur

`ऑपरेशन महादेव` : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री विष्णु ने सुरक्षाबलों के साहस को किया नमन

`ऑपरेशन महादेव` : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री विष्णु ने सुरक्षाबलों के साहस को किया नमन

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने “ऑपरेशन महादेव” के तहत सुरक्षाबलों द्वारा की गई सफल कार्रवाई को आतंक के विरुद्ध भारत की अडिग नीति का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराकर आतंक के विरुद्ध  निर्णायक कार्यवाही की है। उन्होंने सुरक्षाबलों के साहस को नमन करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के पराक्रम से पहलगाम आतंकी हमले के तीनों गुनहगार सज़ा पा चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऑपरेशन महादेव, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के संकल्प का सशक्त परिणाम है। भारतीय सेना के जवानों का पराक्रम हर देशवासी के हृदय में विश्वास और गर्व की भावना भर देता है। सेना का यह ऑपरेशन मात्र एक कार्रवाई नहीं यह संदेश है उन सभी दुश्मनों को, जो भारत की भूमि पर आतंकी ...
शहरी स्वच्छता में छत्तीसगढ़ की लंबी छलांग, स्वच्छता सर्वे में शामिल 169 में से 115 शहरों ने सुधारी अपनी रैंकिंग

शहरी स्वच्छता में छत्तीसगढ़ की लंबी छलांग, स्वच्छता सर्वे में शामिल 169 में से 115 शहरों ने सुधारी अपनी रैंकिंग

Chhattisgarh
भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। राज्य के नगरीय निकायों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है कि इस बार सर्वेक्षण में शामिल 169 शहरों में से 115 शहरों ने अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किया है। स्वच्छता के इस राष्ट्रीय मूल्यांकन में देशभर के 4,566 शहरों के बीच छत्तीसगढ़ के 25 शहर टॉप-100 में शामिल हुए हैं, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में बड़ी छलांग है, जब केवल 16 शहर टॉप-100 में आ पाए थे। राज्य के 62 नगरीय निकायों ने गारबेज-फ्री सिटी स्टार रेटिंग में अपना दर्जा बढ़ाया है, जबकि सिंगल, थ्री और फाइव स्टार प्राप्त करने वाले शहरों की संख्या 71 से बढ़कर अब 114 हो गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ने इस बार फाइव स्टार से बढ़कर सेवन स्टार की सर्वोच्च रेटिंग प्राप्त की है। रायपुर को गारबेज-फ्री सिटी श्रेणी में यह सम्मा...
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव, मुख्यमंत्री साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत

हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव, मुख्यमंत्री साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत

Chhattisgarh
सावन मास के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्राचीन, धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के तीर्थ स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा की गूंज उस समय चरम पर पहुँच गई जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हजारों कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय श्री विजय शर्मा और श्री अरुण साव उपस्थित थे। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब मुख्यमंत्री स्वयं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा कर रहे हैं। पुष्पवर्षा के पश्चात् मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचकर मंत्रोच्चारण, विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश की समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में उपस्थित कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना और पू...
गौरेला पेंड्रा मरवाही: तकनीकी एवं बैंकिंग क्षेत्र में 230 विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैंप 30 जुलाई को

गौरेला पेंड्रा मरवाही: तकनीकी एवं बैंकिंग क्षेत्र में 230 विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैंप 30 जुलाई को

Chhattisgarh
जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए अच्छा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र टीकरकला गौरेला के सहयोग से तकनीकी एवं बैंकिंग क्षेत्र में 230 विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 30 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। दसवीं, बारहवीं, एवं ग्रेजुएट उत्तीर्ण युवक अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं सभी शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची-प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छाया प्रति के साथ कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र टीकरकला गौरेला से संपर्क भी कर सकते हैं। कैंप में वेदांता स्किल स्कूल बालको नगर कोरबा द्वारा फिटर, इलेक्ट्रिशियन, होटल मैनेजमेंट एवं मोबाइल रिपेयरिंग में प्रशिक्षण के बाद नियोजन हेतु 160 पदों पर, एनआईआईटी स्मृति नगर भिलाई द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर आईसीआईसीआई बैंक के 30 पद, आर...
‘केन्द्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना’ अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के छात्रों से आवेदन आमंत्रित

‘केन्द्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना’ अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के छात्रों से आवेदन आमंत्रित

Chhattisgarh
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि भारतीय वृक्षारोपण प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरू (आईआईपीएमबी) भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत एवं स्वायत्त संगठन हैं, जो कृषि व्यवसाय, वस्तुओं, वृक्षारोपण और संबंधित क्षेत्रों पर केंद्रित है। संस्थान को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए केन्द्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति हेतु मान्यता प्राप्त है। आईआईपीएनबी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के लिए “केन्द्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना’’ अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। पात्रता मानदंड चयन तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी आईआईपीएमबी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह संस्थान तीन 24 माह के एआईसीटीई अनुमोदित पीजीडीएम कार्यक्रम प्रदान करता है, जिसमें कृषि व्यवसाय एवं वृक्षारोपण ...
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया अटल जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, व्यक्तित्व को बताया युगद्रष्टा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया अटल जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, व्यक्तित्व को बताया युगद्रष्टा

Chhattisgarh
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज सरायपाली प्रवास के दौरान मा घंटेश्वरी मंदिर के समीप नवनिर्मित अटल परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अटल जी के विचारों व योगदान को स्मरण किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे, जिनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। वे विचारों के धनी, ओजस्वी वक्ता और दूरदृष्टा राजनेता थे। अटल जी ने न सिर्फ भारतीय राजनीति को नई दिशा दी, बल्कि आमजन की आशाओं को नीति में परिवर्तित कर दिखाया। पोखरण परमाणु परीक्षण हो या सर्वसमावेशी विकास की परिकल्पना, हर कदम पर उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया। उन्होंने आगे कहा कि अटल जी का जीवन सरलता, संयम और राष्ट्...
सर्पदंश से बचाव के लिए नागपंचमी पर 29 जुलाई को जशपुरनगर में कार्यशाला का होगा आयोजन

सर्पदंश से बचाव के लिए नागपंचमी पर 29 जुलाई को जशपुरनगर में कार्यशाला का होगा आयोजन

Chhattisgarh
लोगों को सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से 29 जुलाई को नागपंचमी के अवसर पर जशपुर वन मंडल द्वारा जिला पंचायत सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में वन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा सर्प विशेषज्ञों के द्वारा सर्पदंश से बचाव एवं उपचार के संबंध में किसी आपात परिस्थिति में क्या करें तथा क्या न करें इसकी विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यशाला में सर्प से संबंधित ज्ञान रखने वाले सभी इच्छुक व्यक्ति शामिल हो सकते हैं।...
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के अंतिम कार्यक्रम में बालिकाओं को मिला डिजिटल सुरक्षा का सशक्त कवच

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के अंतिम कार्यक्रम में बालिकाओं को मिला डिजिटल सुरक्षा का सशक्त कवच

Chhattisgarh
जिले में ’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत आयोजित अंतिम जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आदर्श विद्या मंदिर हायर सेकेंड्री स्कूल, खोंगापानी में ‘ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता’ विषय पर विशेष सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को साइबर अपराधों और डिजिटल खतरों से सचेत करते हुए उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाना था। इस कार्यक्रम का संचालन जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट के निर्देश तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी आर.के. खाती के मार्गदर्शन में किया गया। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह का आयोजन में सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम की रूपरेखा मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा के नेतृत्व में तैयार की गई, जिन्होंने बालिकाओं के लिए इस सत्र को संवादात्मक, सरल और...
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टीबी उन्मूलन की दिशा में तेजी से अग्रसर: अब तक 4106 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त घोषित

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टीबी उन्मूलन की दिशा में तेजी से अग्रसर: अब तक 4106 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त घोषित

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन की दिशा में प्रभावी और सुनियोजित प्रयासों के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में भी व्यापक कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के दिशानिर्देशन में 7 दिसंबर 2024 को "निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ – 100 दिवसीय अभियान" की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य था – टीबी के विरुद्ध जमीनी स्तर पर निर्णायक लड़ाई छेड़ना। अभियान के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों में घर-घर जाकर उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें सूचीबद्ध करते हुए आधुनिक तकनीकों के माध्यम से जांच कराई गई। इस अभियान के तहत 36 ला...
आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को

आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (ABA25) का आयोजन 27 जुलाई 2025 को 11.00 बजे से 1.15 बजे तक किया गया गया है। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइटhttps://vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र 21 जुलाई 2025 से डाउनलोड कर सकते हैं अभ्यर्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त SMS के यू.आर. एल. को क्लिक करके भी सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं । परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी लगभग दो घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं फ्रिस्किंग (Frisking) के उपरांत परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके । यह उचित होगा कि, परीक्षार्थी परीक्...