दिनांक : 14-Mar-2026 04:03 PM
Follow us : Facebook

Tag: raipur

शहादत को नमन: केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात

शहादत को नमन: केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात

Chhattisgarh
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में सुकमा में आईईडी विस्फोट में शहीद श्री आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से सौजन्य भेंट की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना प्रदान की। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे की वीरता और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी शहादत देश के लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश हमेशा उनके बलिदान का ऋणी रहेगा और उनकी शहादत को कभी व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। श्री शाह ने शहीद के साहस को प्रेरणादायी बताते हुए उनके योगदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य करार दिया। इस अवसर पर श्री शाह ने शहीद के परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस...
सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) पद पर समायोजन हेतु ओपन काउंसिलिंग का सातवां दिन सम्पन्न, 295 अभ्यर्थी रहे उपस्थित

सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) पद पर समायोजन हेतु ओपन काउंसिलिंग का सातवां दिन सम्पन्न, 295 अभ्यर्थी रहे उपस्थित

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सीधी भर्ती 2023 में चयनित एवं बी.एड. अर्हता के आधार पर सेवा से हटाए गए सहायक शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन की प्रक्रिया जारी है। समायोजन हेतु ओपन काउंसिलिंग का आयोजन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में किया जा रहा है। आज 23 जून 2025 को काउंसिलिंग के सातवें दिवस पर 300 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 295 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 5 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 24 जून 2025 को काउंसिलिंग के आठवें दिन के लिए भी 300 अभ्यर्थियों को आमंत्रण भेजा गया है। अभ्यर्थी रिक्त पदों की जानकारी विभाग की वेबसाइटhttps://eduportal.cg.nic.in/पर देख सकते हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि काउंसिलिंग की यह प्रक्रिया दिनांक 26 जून 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आयोजित हो रही है। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अपने नियत दिवस पर उपस्थित ...
23 जून पुण्यतिथि पर विशेष : देश की अखंडता के लिए आजीवन लड़ते रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

23 जून पुण्यतिथि पर विशेष : देश की अखंडता के लिए आजीवन लड़ते रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

Chhattisgarh
लम्हों ने खता की और सदियों ने सजा पाई ऐसे में बरबस डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पुण्य स्मरण हो जाता है जिन्होंने कश्मीर को भारत का अखंड अंग बनाने की पुरजोर वकालत की थी और उसके लिए अपने प्राणों का शेख अब्दुला की जेल में उत्सर्ग कर दिया। डॉ. श्यामा प्रसाद का बलिदान आज इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। जम्मू-कश्मीर जो भारत का मुकुट और दुनिया की जन्नत रही है आज उग्रवाद आतंकवाद के कारण लहुलुहान है। डॉ. मुखर्जी पहले व्यक्ति थे जिन्होंने यह कल्पना की थी कि विभाजन की पीड़ा नासूर बनेगी फिर तुष्टिकरण की नीति का अंत नहीं होगा। एक निशान एक संविधान और एक प्रधानमंत्री का नारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया। भारत के दूसरे राज्यों के लोग जम्मू-कश्मीर में जमीन नहीं खरीद सकते थे। यह जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होता था। जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 और 35ए द्वारा दिए गए विशेष दर्जे को हटाने के लिए भारतीय संसद ने 5...
शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु आनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जून

शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु आनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जून

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) के विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश हेतु आनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जून 2025 निर्धारित है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में संचालित एक वर्षीय व्यवसाय कोपा, स्टेनो (हिंदी), वेल्डर, मैकेनिक डीजल एवं द्विवर्षीय व्यवसाय इलेक्ट्रीशियन, फिटर में प्रवेश के हेतु सीजीआईटीआई डॉट एडमिशन्स डॉट एनआईसी डॉट इन वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in/ पर 25 जून 2025 तक पंजीयन किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रवेश के संबंध में अधिक जानकारी अपने नजदीकी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से भी प्राप्त की जा सकती है।...
योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान कुनकुरी रेस्ट हाउस में आमजन से आत्मीय चर्चा करते हुए कहा कि योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है। योग हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर बीमारी के इलाज के लिए योग में कोई न कोई उपयोगी आसन अवश्य है। यदि हम नियमित रूप से योग करें तो बीमारियों से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि योग को हमें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करने वाली एक सम्पूर्ण जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि यदि हम प्रतिदिन थोड़ा समय योग को दें, तो दीर्घकालीन स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आभारी हैं, जिन्होंने योग को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई। प्रधानमंत...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय “पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025” कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय “पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025” कार्यक्रम में हुए शामिल

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में बंसल न्यूज़ द्वारा आयोजित "पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025" कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने खेल के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए बंसल न्यूज़ की पहल की सराहना की और आयोजकों एवं सम्मानित युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विगत तीन वर्षों से बंसल न्यूज़ द्वारा प्रदेश भर के ग्रामीण अंचलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित करने का जो कार्य किया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिवर्ष चयनित खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 50,000 रुपए प्रदान किए जा रहे हैं, जो उन्हें खेल गतिविधियों और अभ्यास को निरंतर बनाए रखने तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतं...
मार्च 2026 तक नक्सलवाद जड़ से होगा खत्म : मुख्यमंत्री साय

मार्च 2026 तक नक्सलवाद जड़ से होगा खत्म : मुख्यमंत्री साय

Chhattisgarh
इच्छाशक्ति, संवेदना और समावेशी नीति से हमने बस्तर में बदलाव की नई शुरुआत की है। बस्तर के युवाओं का आत्मबल ही हमारी प्रेरणा है और हम सब मिलकर नया बस्तर गढ़ेंगे। आप सभी ने पहली बार राजधानी रायपुर को देखा है, आप सभी का यहां स्वागत है और आपकी यह यात्रा सुखद और चिरस्मरणीय हो। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अपने निवास में प्रदेश के सुदूर और नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के नियद नेल्ला नार ग्राम पंचायतों के 96 युवक-युवतियों के दल से आत्मीय संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 'नियद नेल्ला नार' जैसी योजनाओं के माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की नई राह खोल रही है। उन्होंने कहा कि आप छत्तीसगढ़ के भविष्य हैं और आप सभी की भागीदारी से ही हम बस्तर क्षेत्र और प्रदेश को आगे लेकर जायेंगे। श्री साय ने कहा कि 'नियद नेल्ला नार’ योजना से जुड़कर जहां गांवों की तस्वीर बदल र...
छत्तीसगढ़ के शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ के शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Chhattisgarh
संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 16 जून 2025 से 25 जून 2025 रात 11.59 बजे तक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाईन होगी तथा आवेदन के पूर्व अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें ताकि आवेदन में कोई त्रुटि न हो। आवेदक अपनी संस्था अथवा व्यवसाय की प्राथमिकता और अन्य विवरणों में सुधार केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर ही कर सकते हैं। समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी निकटतम शासकीय आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं अथवा वेबसाइट पर उपलब्ध हे...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर के ऐतिहासिक ‘गोंचा महापर्व’ का आमंत्रण, ‘तुपकी’ भेंट कर किया गया सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर के ऐतिहासिक ‘गोंचा महापर्व’ का आमंत्रण, ‘तुपकी’ भेंट कर किया गया सम्मान

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज रात्रि उनके निवास परिसर में जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के नेतृत्व में गोंचा महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित गोंचा महापर्व में सम्मिलित होने का न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि छह सौ वर्षों से अधिक समय से निरंतर मनाया जा रहा यह पर्व बस्तर में सामाजिक समरसता और प्रेम का प्रतीक है। बस्तर दशहरा के बाद सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत चंदन यात्रा के साथ 11 जून से हो चुकी है। प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि पर्व के अंतर्गत 26 जून को नेत्रोत्सव पूजा तथा 27 जून को श्री गोंचा रथयात्रा का आयोजन होगा। 5 जुलाई को बाहुड़ा गोंचा रथयात्रा के साथ महापर्व का समापन होगा। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को बस्तर की परंपरा अनुसार ‘तुपकी’ भेंट...
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जून को जशपुर में करेंगे योगाभ्यास

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जून को जशपुर में करेंगे योगाभ्यास

Chhattisgarh
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह 7 बजे योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव मुंगेली तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बिलासपुर में केन्द्रीय संघ राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री श्री रामविचार नेताम, बेमेतरा में मंत्री श्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री श्री केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, रायगढ़ में मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, महासमुंद में मंत्री श्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार-भाटापारा में...