दिनांक : 14-Mar-2026 05:23 PM
Follow us : Facebook

Tag: raipur

जीवन में आई नई उमंग, जब मिला प्रधानमंत्री आवास

जीवन में आई नई उमंग, जब मिला प्रधानमंत्री आवास

Chhattisgarh
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जब श्रीमती सहोद्रा बाई धनुवार को अपने घर की चाबी मिली, तो यह महज चाबी नहीं थी यह उनके आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य की शुरुआत थी। जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत पुछेली खपरीडीह में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के दौरान जब श्रीमती सहोद्रा बाई धनुवार को मंच से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित पक्के घर की चाबी सौंपी गई, तो उनके चेहरे की मुस्कान देखते ही बनती थी। उन्होंने मुस्कराते हुए सहजता से कहा, “चाबी तो दे दी आपने, लेकिन ताला नहीं दिया। ”उनकी यह मासूम बात सुनकर पूरा वातावरण मुस्कान और भावनाओं से भर गया। यह क्षण न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे गाँव के लिए गर्व और खुशी का था। श्रीमती सहोद्रा बाई (ग्राम पंचायत खपरीडीह) के जीवन में भी प्रधानमंत्री आवास योजना ने खुशियाँ भर दी हैं। पाँच वर्ष पहले उनके ...
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण

Chhattisgarh
अध्यापन सह मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल जगदलपुर द्वारा जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं मुद्र लेखन (टायपिंग) दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा मंडल के द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा में भाग लेने वाले आवेदक (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति) कार्यालय में आकर निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। उक्त मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण होने पर उन्हे प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण जुलाई 2025 से प्रारंभ की जाएगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदक निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु अध्यापन सह मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल जगदलपुर में कार्यालयीन दिवस में प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे के मध्य संपर्क कर सकते हैं।...
सीएम निवास कार्यालय में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया

सीएम निवास कार्यालय में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित उनके  निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए - 1    मंत्रिपरिषद ने अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति सूची में तकनीकी कारणों से शामिल होने से वंचित जातियों को प्राप्त होने वाली कतिपय सुविधाएं के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डिहारी कोरवा, बघेल क्षत्री, संसारी उरांव तथा पबिया, पविया, पवीया समाज के विद्यार्थियों को अनुसूचित जनजाति के समतुल्य एवं डोमरा जाति के विद्यार्थियों को अनुसूचित जाति के समतुल्य राज्य मद से मात्र राज्य छात्रवृत्ति तथा शिष्यवृत्ति प्रदान किये जाने एवं छात्रावास-आश्रमों में स्वीकृत सीट के अधीन प्रवेश दिए जाने की सुविधा प्रदान करने की सहमति दी है। 2    मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने और बिजली उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ पहुँचाने के लि...
कुपोषण से सुपोषण की ओर: यक्ष की मुस्कान में चमकता नया छत्तीसगढ़

कुपोषण से सुपोषण की ओर: यक्ष की मुस्कान में चमकता नया छत्तीसगढ़

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में कुपोषण के खिलाफ एक नई क्रांति की शुरुआत हो रही है। भूख और कुपोषण की बेड़ियां टूट रही हैं, और बच्चों की आंखों में उम्मीद की चमक साफ दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुपोषित छत्तीसगढ़ का सपना अब हकीकत बन रहा है। उनका कहना है, हर बच्चा स्वस्थ हो, यही सच्चा सुशासन है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में यह संकल्प अब धरातल पर उतर रहा है। दुर्ग की 77 ग्राम पंचायतों को कुपोषण मुक्त बनाने का लक्ष्य दुर्ग जिले की 77 ग्राम पंचायतों को कुपोषण मुक्त बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में ग्राम पंचायत करेला की कहानी प्रेरणादायक है। कुछ महीने पहले, करेला के आंगनबाड़ी केंद्र 1 में पंजीकृत बालक यक्ष मध्यम कुपोषण से जूझ रहा था। उसका वजन मात्र 9.8 किलोग्राम था, और वह घर का खाना छोड़कर अस्वस्थ पैकेटबंद भोजन पर निर्भ...
मुख्यमंत्री ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया शुभारंभ

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15 वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सार्थक एवं रक्षक अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के सुदूर अंचलों में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सार्थक एवं रक्षक जैसे नये अभियान जनमानस में बच्चों के अधिकारों के लिए जागरूक करने में कारगर सिद्ध होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही सशक्त समाज का निर्माण हो सकता है। छत्तीसगढ़ राज्य के सुदूर अंचल खासकर बस्तर एवं सरगुजा संभाग में कम उम्र में ही बच्चे कामकाज की तलाश में अन्य शहरों के तरफ चले जा जाते ...
प्रतिभाओं का सम्मान समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की देता है प्रेरणा – राज्यपाल डेका

प्रतिभाओं का सम्मान समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की देता है प्रेरणा – राज्यपाल डेका

Chhattisgarh
समाज के प्रतिभाओ के सम्मानित करना उनके भीतर सकारात्मक प्रेरणा जगाने का उत्कृष्ट प्रयास सेन समाज कर रहा है। जब हम किसी व्यक्ति की मेहनत और उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करते हैं तो हम सिर्फ उसका मनोबल नही बढ़ाते, बल्कि समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज सेन समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में यह विचार व्यक्त किए। सेन समाज के महिला विंग द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा समाज के सभी जिलों के महिला अध्यक्षों, प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सेन समाज का इतिहास गौरवशाली और प्रेरणादायक है। यह समाज न केवल पारंपरिक बाल केश कला में निपुण रहा है बल्कि समय के साथ शिक...
सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय

सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सरकार सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। परिवहन और यातायात सुरक्षा में लगे उड़नदस्ता दल को 48 नवीन वाहनों की तैनाती से दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी, यातायात सुग़म होगा और लोगों में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। श्री साय आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर परिवहन विभाग के निरीक्षकों को इन वाहनों की चाबी सौंपी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नवीन शासकीय वाहनों की मदद से परिवहन उड़नदस्ता दल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। उड़नदस्ता दल की कार्यक्षमता में वृद्धि, सड़क दुर्घटनाओं में कम...
छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत उप अभियंता पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत उप अभियंता पदों पर होगी भर्ती

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) पदों की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी  20 जून 2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाईन आवेदन के समय परीक्षा शुल्क का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य के पात्र स्थानीय निवासी को नियमानुसार परीक्षा में उपस्थिति होने पर परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। अभ्यर्थी को परीक्षा शुल्क की वापसी केवल उसी बैंक खाते में की जाएगी जिससे शुल्क का भुगतान किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए उम्मीदवार https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।...
वासड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा की नई रोशनी

वासड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा की नई रोशनी

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे युक्तियुक्तकरण के प्रयास अब ज़मीनी स्तर पर रंग ला रहे हैं। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में इसका  उदाहरण विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत वासड़ी में देखने को मिला, जहां वर्षों से विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी दूर हो गई है। इस हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को अब गणित और विज्ञान विषय के शिक्षक मिल गए हैं। वासड़ी के हायर सेकेंडरी स्कूल में लंबे समय से गणित और विज्ञान विषय पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षक की कमी बनी हुई थी। यह समस्या ना केवल छात्रों की पढ़ाई को प्रभावित कर रही थी, बल्कि गांववासियों के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई थी। ग्रामीणों ने इसको लेकर कई बार शासन-प्रशासन से मांग की थी, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा था। राज्य सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति के तहत यहां शिक्षकों की तैनाती की गई, जिससे वासड़ी जैसे दूरस्थ गांव को भी विषय विशेषज्ञ शिक...
शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

Chhattisgarh
केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने शाला प्रवेशोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि गुरूओं की कृपा से ही उन्नति मिलती है। आज का यह दिन बेहद खास है, इसे हम एक वृहद उत्सव के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि ये आपके सुनहरे दिन हैं। आने वाले भविष्य की नींव विद्यार्थी काल में ही रखी जाती है। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने बच्चों से कहा कि तनाव लेने की कतई आवश्यकता नहीं है। खूब मन लगाकर पढ़ें। विद्यार्थी जीवन ही पूरे जीवन की बुनियाद होती है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि शाला प्रवेशोत्सव का मूल उद्देश्य है कि एक भी बच्चा स्कूल आने से न छूटे। हमारी सरकार शिक्षा के जरिए पूरे समाज को एक साथ जोड़कर विकास का मार्ग प्रशस्त करना चाहती है। शिक्षा केवल डिग्री लेने के लिए नहीं है। शिक्षा और संस्कार दोनों जरूरी है। हमारे राज्य में छात्र और शिक...