
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा हुई साकार, हाई मास्ट लाइट से रोशन हुआ बल्दाकछार
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में सुशासन तिहार का तीसरा चरण सकारात्मक बदलावों का प्रतीक बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय की घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार जिला प्रशासन द्वारा समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।इसी क्रम में मुख्यमंत्री की घोषणा पर वनांचल क्षेत्र में बसा विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम बल्दाकछार में क्रेड़ा द्वारा सोलर हाई मास्ट लाईट लगाने का काम पूरा किया गया है। अब बल्दाकछार के लोगों को रात में भी दिन के उजाले का अहसास हो रहा है। गांव में ऐसी प्रकाश व्यवस्था होने पर ग्रामीणों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
गौरतलब है कि सुशासन तिहार अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आकस्मिक निरीक्षण में विकासखंड कसडोल के ग्राम बल्दाकछार पहुंचे थे। यहां ग्रामीणों से रूब...