दिनांक : 21-Mar-2026 03:25 PM
Follow us : Facebook

Author: admin

रायगढ़: केलो नदी पर एनीकट के कार्यों के लिए 65 लाख रूपए स्वीकृत

रायगढ़: केलो नदी पर एनीकट के कार्यों के लिए 65 लाख रूपए स्वीकृत

Chhattisgarh, Raigarh
जल संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन महानदी भवन ने रायगढ़ जिले के विकासखंड रायगढ़ के अंतर्गत केलो नदी पर एनीकट के जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 65 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को एनीकट के कार्यों को कराने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
महासमुंद: विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

महासमुंद: विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

Chhattisgarh, Mahasamund
आजादी के बाद पहली बार, महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) ग्राम, भिथिडीह और सोनासिल्ली के 33 पीवीटीजी परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिनकी कुल जनसंख्या 126 है। इन परिवारों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंकिंग सेवाओं, पारंपरिक बांस शिल्प को बढ़ावा देने, और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण जैसी सुविधाएं पहली बार प्राप्त हुई हैं। इससे इन परिवारों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है और उन्हें समाज में एक स्थिर और सम्मानजनक स्थान मिल रहा है। इन सरकारी प्रयासों के द्वारा उन्हें स्वास्थ्य, वित्तीय सेवाओं और आवास के क्षेत्र में पहली बार मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं, जो आजादी के बाद उनका जीवन बदलने में मदद कर रही हैं। इन 33 परिवारों के सभी सदस्यों का आधार कार्ड और आयुष्मान भारत योजना का स्वास्थ्य कार...
रायपुर: महिलाओं के उत्पाद एवं विक्रय को प्रोत्साहित करने महिला मड़ई का आयोजन 4 से 8 मार्च तक

रायपुर: महिलाओं के उत्पाद एवं विक्रय को प्रोत्साहित करने महिला मड़ई का आयोजन 4 से 8 मार्च तक

Chhattisgarh, Raipur
रायपुर स्थित साईंस कॉलेज मैदान में 4 मार्च से 8 मार्च (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। महिला मड़ई ’’सशक्त महिला समृद्ध महिला’’ विषय पर आयोजित की जा रही है। मड़ई में प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं विक्रय किया जाएगा। इस मड़ई में महिला एवं बाल विकास विभाग के समूहों के साथ अन्य विभागों के समूह जैसे-एनआरएलएम, वन विभाग, पंचायत विभाग इत्यादि की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के विक्रय एवं प्रदर्शन के लिए निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्थानीय महिला उद्यमियों एवं महिलाओं को आगे बढ़ने हेतु अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजीकृत महिला उद्यमियों, उत्पादक, स्टार्ट-अप को भी स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदर्शनी का अवलोकन दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जा सकता है। ...
रायपुर : बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी तीव्र गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी तीव्र गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, India
यह बजट वर्तमान की जरूरतों को पूरा करते हुए भविष्य में विकसित छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है। इस बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को तीव्र गति मिलेगी। इसमें धान के कटोरे की चमक ‘‘कृषि अर्थव्यवस्था‘‘ को संवारने के उपायों के साथ ही इंडस्ट्रियल हब और आईटी हब के रूप में छत्तीसगढ़ को तैयार करने की ठोस नींव रखी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा में अपनी सरकार के दूसरे साल के प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपरोक्त बातें कही। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम आधुनिक समय के मुताबिक अपनी अर्थव्यवस्था को तैयार करेें, बजट में पूरा फोकस इसी पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें प्रदेश में बदहाल राजकोष और कुशासन की विरासत मिली थी। हमने र...
छत्तीसगढ़ के बजट पर पत्रकार, कर्मचारी, व्यापारी-युवा वर्ग की प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ के बजट पर पत्रकार, कर्मचारी, व्यापारी-युवा वर्ग की प्रतिक्रिया

Chhattisgarh, Jagdalpur, Raipur
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार के दूसरे बजट प्रस्ताव पर जिले के विभिन्न नागरिकों द्वारा अपनी प्रतिक्रिया दी। वरिष्ठ पत्रकार श्री एस. करीमुद्दीन ने बजट में पत्रकारों के लिए सम्मान निधि की राशि को दोगुना करने का प्रावधान का स्वागत करते हुए कहा कि यह सरकार की अच्छी पहल है। पत्रकारों के हित में बजट में पत्रकारों को एक्पोजर विजिट के लिए एक करोड़ रूपए की राशि का प्रावधान किया है जिससे पत्रकारों में नाॅलेज बढ़ेगा, अन्य प्रदेशों के पत्रकारों से सम्बंध बढ़ेगा और सरकार के विकास कार्यों का भी दूसरे क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के अवसर मिलेंगे। बकावण्ड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बारदा की सरपंच श्रीमती तिलोतमा मौर्य ने कहा कि इस बजट से प्रदेश के साथ ही जिले और ग्रामों में खुशहाली आएगी। इस बजट से कर्मचारी किसान, युवा, व्यापारी, महिला वर्ग सभी के लिए यह बजट आशा के अनुरूप पेश किया गया है। श्...
कांकेर: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

कांकेर: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

Chhattisgarh, Kanker
शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वचालित अग्निशामक, हाइड्रॉलिक लिफ्ट, पेरिस्कोप एवं भूकंप विरोधी स्ट्रक्चर का मॉडल प्रदर्शित किया गया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं को श्री चंद्रशेखर वेंकट रमन के शोध कार्यों एवं उनके जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट मॉडल के लिए पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष मैकेनिकल डॉ. शैलेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री हितेश देवांगन, व्याख्याता श्री अरुण कुमार देवांगन एवं श्रीमती गुलशन ठाकुर सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया ऐतिहासिक बजट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया ऐतिहासिक बजट

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है। 2025-26 के बजट में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई  हैं। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के नागरिकों को सुलभ, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ₹1,850 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। वहीं, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के लिए ₹1,500 करोड़ की राशि आवंटित की गई है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, "मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को ...
नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Ambikapur, Chhattisgarh, India
नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने महापौर श्रीमती मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण समारोह जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।नगर सरकार 'अटल विश्वास पत्र' में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ महापौर और पार्षदों को चुना है, वे उस पर खरा उतरेंगे।  उन्होंने कहा कि अंबिकापुर को स्वच्छ, स्मार्ट और समृद्ध नगर बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन...
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025: बस्तर में अमन, चैन और खुशहाली का संदेश

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025: बस्तर में अमन, चैन और खुशहाली का संदेश

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह बस्तर की समृद्ध संस्कृति, शांति और विकास का प्रतीक बन चुका है। इस प्रतिष्ठित मैराथन में देश-विदेश के हजारों धावकों ने भाग लिया और अमन, चैन और खुशहाली का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देता है, बल्कि सामाजिक समरसता और सौहार्द को भी मजबूत करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस आयोजन को बस्तर क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से बस्तर में शांति और विकास की नई राह खुली है।इससे पहले, बस्तर ओलंपिक में भी 1 लाख 65 हजार से अधिक प्रतिभागियों की ऐतिहासिक भागीदारी देखी गई थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बस्तर क्षेत्र अब नई संभावनाओं और उपलब्धियों की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय प्रतिभाओं क...
रायपुर : छत्तीसगढ़: नव उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : छत्तीसगढ़: नव उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, India, Raipur
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्यों में शामिल है। इन संसाधनों के चलते यहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार निवेशकों और नव उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, सचिव डॉ. बसवराजू एस., श्री पी. दयानंद, श्री राहुल भगत, उद्योग सचिव श्री रजत कुमार और प्रबंध संचालक श्री विश्वेष झा उपस्थित थे। नई औद्योगिक नीति 2024-30 से उद्योग स्थापना होगी आसा...