मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महासमुंद जिले में 217 करोड़ 17 लाख रुपए के 419 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सोमवार 6 जनवरी को स्वामी आत्मानंद हिन्दी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आयोजित विकास कार्यां के लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जिले में कुल 217 करोड़ 17 लाख रुपए के 419 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 111 करोड़ 21 लाख रुपए के 335 विकास कार्यों का लोकार्पण और 105 करोड़ 96 लाख रुपए के 84 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
लोकार्पण अंतर्गत 11 विभागों के 111 करोड़ 21 लाख रुपए लागत राशि के 335 विकास कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 3 विकार्स कार्य लागत राशि 2 करोड़ 52 लाख रुपए, सेतु निर्माण विभाग के 4 विकास कार्य लागत राशि 16 करोड़ 96 लाख रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 11 विकास कार्य लागत राशि 97 लाख रुपए, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 57 विकास...





