बलौदाबाजार : प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान का सपना हुआ पूरा
जिला मुख्यालय बलौदाबाजार से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम रसेड़ा निवासी श्रीमती गीता बाई ध्रुव एवं उनके पति परदेशी राम ध्रुव के जीवन में एक नया अध्याय तब शुरू हुआ जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपना पक्का घर मिला। जीवन की कठिनाइयों से लड़ते हुए उन्होंने मजदूरी के सहारे अपने परिवार को पालने की पूरी कोशिश की। तीन बच्चों का पालन-पोषण,घर की जिम्मेदारियाँ और रोज़ी-रोटी की चुनौतियाँ उनके जीवन का हिस्सा थीं। लेकिन इन सबके बीच उनकी सबसे बड़ी चिंता थी एक स्थायी छत और अपने परिवार को बेहतर भविष्य देने की।
सरकारी योजनाओं की मदद से गीता बाई का जीवन अब बदल गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान मिला जो उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था। एक सुरक्षित छत के नीचे रहना,उनके लिए हमेशा एक सपना था जो अब हकीकत बन चुका था। इस मकान में अब वो अपने परिवार के साथ सुकून से जीवन...









