दिनांक : 26-Feb-2026 10:33 AM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित, दोषियों को बख्शा नही जाएगा- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित, दोषियों को बख्शा नही जाएगा- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने  बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। फारेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में कान...
वन मंत्री ने बीजापुर को 36 करोड़ रुपए के विकास कार्यो की सौगात दी

वन मंत्री ने बीजापुर को 36 करोड़ रुपए के विकास कार्यो की सौगात दी

Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare
वन एवं जलवायु परिवर्तन एवं बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान शुक्रवार को मिनी स्टेडियम में आयोजित आमसभा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने  बीजापुर जिले के विकास के लिए 36 करोड़ 41 लाख रुपये की सौगात दी, जिसमें 32 करोड़ 26 लाख रूपए के कार्यों का भूमिपूजन और 4 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत वाले कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा कर छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार तेज की है। सरकार ने सुशासन के एक वर्ष में ही दूरदराज के क्षेत्रों में बिजली, सड़क, पानी, स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई हैं। नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत बस्तर के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास की गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने बताया कि म...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जनवरी को गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जनवरी को गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे

Chhattisgarh, Gariabandh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 05 जनवरी को जिला मुख्यालय गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे और वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 338 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से सुबह 11.55 बजे रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचेंगे और वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 3.10 बजे गरियाबंद के गांधी मैदान में राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे शाम 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा राजिम कुंभ कल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा राजिम कुंभ कल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, Raipur
छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध  राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक कुंभ कल्प का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह अद्भुत धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 52 एकड़ के नए प्रस्तावित मेला स्थल में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन स्थित बैठक कक्ष में आज राजिम कुंभ कल्प के तैयारियों के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शाही स्नान, गंगा आरती, संत समागम समेत कुंभ कल्प के प्रमुख आयोजनों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प 2025 धर्म, आस्था और संस्कृति का अद्भुत समागम होगा और यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और  संस्कृति को प्रदर्शित करने का भी सुंदर माध्यम है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि श्रद्धालुओं को यहां अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हो और यह आयो...
बीजापुर के पत्रकार श्री मुकेश चंद्राकर की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बीजापुर के पत्रकार श्री मुकेश चंद्राकर की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  बीजापुर के पत्रकार श्री मुकेश चंद्राकर की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है।मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।...
मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर वीणा साहू और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित आदित्य सिंह के देश सेवा के जज्बे को सराहा

मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर वीणा साहू और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित आदित्य सिंह के देश सेवा के जज्बे को सराहा

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नर्सिंग अफसर के रूप में सेवा दे रही छत्तीसगढ़ की बेटी वीणा साहू और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित बस्तर संभाग के फरसगांव के आदित्य सिंह के भारतीय सेना में जाने के जज्बे की सराहना की है। ये दोनों युवा साधारण परिवार से हैं, साधारण पृष्ठभूमि के इन युवाओं ने देश की सेवा और भारतीय सेना में शामिल होने के अपने जुनून और जज्बे के चलते यह मुकाम हासिल किया है। वीणा साहू बालोद जिले के जमरूवा गांव के किसान श्री चेतन साहू की बेटी हैं। वीणा साहू का सपना मिलिट्री में जाने का था, जो उन्होंने अपने लगन और मेहनत से पूरा कर दिखाया। आदित्य सिंह के पिता श्री जयप्रकाश सिंह जनरल स्टोर चलाते हैं। आदित्य के पिता एयरफोर्स में जाना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए। उनका यह सपना उनके बेटे ने अपनी मेहनत और लगन से साकार कर दिखाया है। मुख्यमंत्री...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय: सिमट रहा बस्तर से माओवादी आतंक, बदल रही बस्तर की पहचान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय: सिमट रहा बस्तर से माओवादी आतंक, बदल रही बस्तर की पहचान

Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare
इस वर्ष जब मैं नये साल में अखबार पढ़ रहा था तो समाचारपत्रों के मुख्य पृष्ठ में बस्तर सुर्खियों में था। यह सुर्खियां किसी माओवादी हिंसा को लेकर नहीं थी, यह सुर्खियां बस्तर में पहुंचे विकास के उजाले को लेकर थी। बस्तर से माओवादी आतंक अब सिमट गया है। बस्तर की पहचान अब बदल गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिला पत्रकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बस्तर की अपनी चुनौतियां है और इस चुनौती भरे माहौल में पत्रकारिता करना भी चुनौतीपूर्ण कार्य है। बस्तर में आम जनता के उम्मीदों, विचारों और समस्याओं का आइना बनकर शासन-प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने के आप सभी के प्रयासों को नमन है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता के उच्च आदर्शों का पालन कर सरकार के अच्छे काम की जानक...
महासमुंद: समाज के वंचित वर्गों तक पहुंच रहा है सुशासन का लाभ

महासमुंद: समाज के वंचित वर्गों तक पहुंच रहा है सुशासन का लाभ

Chhattisgarh, Mahasamund
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन का लाभ समाज के वंचित वर्गों तक पहुंचने लगा है। इन वर्गों के सामाजिक, आर्थिक, उत्थान के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए भी पहल की जा रही है। महासमुंद जिले में आदिवासी और अनुसूचित जाति समुदायों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य किया जा रहा है। महासमुंद जिले में 115 छात्रावास और आश्रम संचालित किए जा रहे हैं, जहां 5433 छात्र-छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। ग्राम भोरिंग में स्थापित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत 417 अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, सत्र 2023-24 में 7437 विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 418.14 लाख रुपए वितरित किए गए। अंतर्जातीय विवाह योजना के तहत 36 दंपतियों को 2.50 लाख रुपए प्रति प्रकरण के हिसाब स...
महासमुंद: करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड में दुर्घटना, जांच के बाद सुरक्षा खामियों पर कार्रवाई

महासमुंद: करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड में दुर्घटना, जांच के बाद सुरक्षा खामियों पर कार्रवाई

Chhattisgarh, Mahasamund
महासमुंद के कौवाझर स्थित करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड में 2 जनवरी को हुई दुर्घटना में श्रमिक श्री अभिषेक बर्मन की मौत हो गई। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर श्रम पदाधिकारी और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि सुरक्षा उपायों में गंभीर खामियां थीं। ठेकेदार को नोटिस जारी कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही, ‘साइट बैचिंग प्लांट‘ और ‘बेड फिल्टर‘ निर्माण कार्य को सुरक्षा उपायों के पूर्ण होने तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। श्री बर्मन के परिवार को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को श्रम और सुरक्षा कानूनों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।...
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश का पहला सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का किया शुभारंभ

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश का पहला सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का किया शुभारंभ

Chhattisgarh, Kawardha
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज परिवहन कार्यालय, कबीरधाम में राज्य का पहला सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह कक्ष मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिला प्रदेश का पहला जिला है जहां इस प्रकार का अनुभव कक्ष स्थापित किया गया है। इस उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कक्ष के सभी पहलुओं का अवलोकन किया और इसकी कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी ली। सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का उद्देश्य नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस कक्ष में विभिन्न प्रकार की सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी और सामग्री प्रस्तुत की गई है, जिसमें वाहन चालकों को दुर्घटनाओं से बचने के उपाय, ट्रैफिक नियमों के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग के ...