दिनांक : 01-Mar-2026 07:49 AM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

बस्तर ओलंपिक 2024 : ’खेलेगा बस्तर, बढ़ेगा बस्तर’, एक नवंबर से प्रतियोगिताएं 26 नवंबर से प्रारंभ

बस्तर ओलंपिक 2024 : ’खेलेगा बस्तर, बढ़ेगा बस्तर’, एक नवंबर से प्रतियोगिताएं 26 नवंबर से प्रारंभ

Chhattisgarh, Dantewada, India, Jagdalpur, Vishesh Lekh
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। यहां खेलों के क्षेत्र में अपार नैसर्गिक क्षमता विद्यमान है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में बस्तर संभाग के लोगों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अवसर प्रदान किए जा रहें है। बस्तर ओलंपिक में विकासखंड स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन एक नवंबर से 20 नवंबर 2024, जिला स्तर पर 21 नवंबर से 25 नवंबर और संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं 26 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य होंगी। बस्तर ओलंपिक में एथेलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वालीवाल और रस्साकसी जैसे खेलों को शामिल किया गया है। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर ओलंपिक 2024 के आयोजन हेतु उच्च स्तरीय राज्य आयोजन समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। मुख्य सचिव ने अधि...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने CSEB के कर्मचारियों को 12 हजार रूपए के बोनस की घोषणा की, 375 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने CSEB के कर्मचारियों को 12 हजार रूपए के बोनस की घोषणा की, 375 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

Chhattisgarh, India, Raipur
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के कर्मचारियों को अधिकतम 12 हजार रूपए के बोनस की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने आज राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के मुख्यालय में छत्तीसगढ़ की तीनों पावर कंपनियों में प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने यह घोषणा की। उन्होंने पावर कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए कैश लेस हेल्थ स्कीम भी लॉन्च की। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विधायक गण श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री मोती लाल साहू, श्री रोहित साहू, गुरु श्री खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विद्युत ...
एग्री कार्नीवाल-2024 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर पहुंचे

एग्री कार्नीवाल-2024 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर पहुंचे

Chhattisgarh, India, Raipur
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर पहुंचे. ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का करेंगे शुभारंभ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल-2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का आयोजन 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक किया जा रहा है उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम कर रहे हैं...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिजली सखियों को वितरित किए बिजली किट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिजली सखियों को वितरित किए बिजली किट

Chhattisgarh, Jashpur
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में बगीचा विकास खंड की स्व-सहायता समूहों की 21 बिजली सखियों को बिजली किट प्रदान किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं को बेहतर ढंग से काम करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी उपस्थित थी। उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देकर उनके आय में वृद्धि करने के लिए सार्थक पहल की जा रही है। बिजली सखी योजना पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिला प्रशासन और जनपद पंचायत बगीचा के संयुक्त प्रयास से लागू किया जा रहा है। बिजली सखी अंतर्गत महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। बिजली विभाग के पास मीटर रीडर की कमी के कारण उपभोक्ताओं के बिजली मीटर की नियमित रीडिंग नहीं हो पाती है। इससे उपभोक्ताओं को एक साथ अधिक ब...
रायपुर : त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 24 अक्टूबर को

रायपुर : त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 24 अक्टूबर को

Chhattisgarh
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचक नामावली बनाए जाने के लिए प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन करने के निर्देश दिए गए हैं। कल 24 अक्टूबर को निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य जारी है। जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने, संशोधन या विलोपन कराने 29 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाता जिनका नाम भारत निर्वाचन आयोग की विधानसभा की निर्वाचक नामावली में भी दर्ज हो अपना नाम दर्ज कराने के लिए या प्रविष्टि में संशोधन अथवा विलोपन कराने के लिए प्राधिकृत कर्मचारी को प्रारुप क, ख और ग में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रार...
महासमुंद : ‘हर घर जल’ का सफल मॉडल बना हरदा ग्राम

महासमुंद : ‘हर घर जल’ का सफल मॉडल बना हरदा ग्राम

Chhattisgarh, Mahasamund
महासमुंद जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में स्थित हरदा गांव में पीने के पानी की समस्या लंबे समय से ग्रामीणों के लिए चुनौती बनी हुई थी। लेकिन जल जीवन मिशन के तहत किए गए विशेष प्रयासों से आज हरदा गांव को “हर घर जल“ गांव के रूप में घोषित कर दिया गया है। यह सफलता न केवल गांव के विकास की निशानी है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन में एक नया अध्याय भी है। पहले ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के जलस्रोतों से पानी लाना पड़ता था। महिलाओं को रोज़ाना लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे उनका समय और ऊर्जा नष्ट होती थी। जल स्रोत सीमित होने और सुविधाएं न होने के कारण कई बार ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।  कार्यपालन अभियंता श्री देव प्रकाश वर्मा के मार्गदर्शन में हरदा में घर-घर तक पानी पहुंचाने के लिए नल कनेक्शन बिछाने का कार्य तेजी से पूरा किया गया। वनांचल क्षेत्र होने के कारण पाइप लाइन बिछ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मयाली में पर्यटन को बढ़ावा देने 10 करोड़ की राशि देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मयाली में पर्यटन को बढ़ावा देने 10 करोड़ की राशि देने की घोषणा की

Ambikapur, Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशुपर जिले के मयाली में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक ली। प्राधिकरण के सदस्यगणों तथा प्रमुख विभागों के सचिवों के उपस्थित में मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण अंतर्गत् स्वीकृत कार्यो की समीक्षा की और निर्देशित किया कि अप्रारंभ कार्यो को निरस्त कर प्रगतिरत् कार्यो को शीघ्र पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण के सदस्यों से वन-टू-वन चर्चा कर उनके क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और मांगों की जानकारी लेते हुए प्रस्ताव देने की अपील की। उन्होंने बैठक में सदस्यों द्वारा बताई गई समस्याओं का संबंधित विभाग के माध्यम से निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विधायक श्रीमती रेणुका सिंह की मांग पर सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बजट राशि को 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ करने की घोषणा की। उन्होंने मयाली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ की राशि ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में शामिल होने से पूर्व विभिन्न विभागीय स्टॉल्स का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में शामिल होने से पूर्व विभिन्न विभागीय स्टॉल्स का अवलोकन किया

Chhattisgarh, Jashpur
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बैठक में शामिल होने से पूर्व विभिन्न विभागीय स्टॉल्स का अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर महिला समूहों द्वारा निर्मित महुआ के विभिन्न खाद्य पदार्थों एवं अन्य उत्पादो की सराहना की। बैठक में उपस्थित उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि सरगुजा और बस्तर क्षेत्र का विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। प्राधिकरण अंतर्गत् आज की बैठक में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र की विकास की प्रतिबद्धता और संकल्प को दोहराया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्राधिकरण के माध्यम से सरगुजा संभाग के लोगों की जीवन में परिवर्तन लाकर उनके जीवन को सुलभ बनाने का काम हमारी सरकार करेगी। उप मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि उन्होंने अपने अधीनस्थ  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग और नगरी प्रशासन विकास विभाग बैठक लेकर महत्वपूर्ण क...
सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की मयाली में हो रही है बैठक

सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की मयाली में हो रही है बैठक

Chhattisgarh, Jashpur, Tribal Area News and Welfare
प्रकृति की गोद से आज सरगुजा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। जशपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित है। जिसमें शामिल होने खड़सा व्यू प्वाइंट पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं सभी अतिथियों का कर्मा नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढांक एवं नगाड़े की धुनों के बीच परम्परागत बांस की टोपी और डुंबर के फल और आम की पत्तियों की माला पहना कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय खड़सा व्यू प्वाइंट से बैठक में शामिल होने मयाली डैम में बोट से सभी अतिथियों के साथ मयाली नेचर कैंप की खूबसूरती को निहारते हुए बैठक स्थल तक पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक में शामिल होने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, उ...
भिलाई : स्वच्छता वीर सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, 55 स्वच्छता वीरों का किया सम्मान

भिलाई : स्वच्छता वीर सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, 55 स्वच्छता वीरों का किया सम्मान

Bhilai, Chhattisgarh
राज्यपाल श्री रमेन डेका आज भिलाई नगर के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में आयोजित स्वच्छता वीर सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यपाल ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत भिलाई नगर को स्वच्छ बनाये रखने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले 55 स्वच्छता वीरों को महात्मा गांधी जी का छायाचित्र, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश पांडेय, वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन और दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव भी सम्मलित हुए। समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल श्री डेका ने सम्मान समारोह में शामिल सभी स्वच्छता वीरों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होने कहा कि आज का यह अवसर हमारे समाज के उन सच्चे नायकों और नायिकाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का है, जिनकी निस्वार्थ सेवा और परिश्रम से हमारा शहर स्वच्छ और स्वस्थ रह...