दिनांक : 26-Feb-2026 05:48 PM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

रायपुर : राज्य स्तरीय महिला मड़ई को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

रायपुर : राज्य स्तरीय महिला मड़ई को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

Chhattisgarh
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सशक्त महिला समृद्ध महिला थीम पर आयोजित महिला मड़ई को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। 4 मार्च से चल रहे महिला मड़ई में राज्य के सभी 33 जिलों से 87 महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विक्रय के लिए स्टाल लगाया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से रायगढ़ से एकताल बेलमेटल, सूरजपुर से समूह द्वारा निर्मित गुड़ की सामग्री, बस्तर से बेल मेटल, जांजगीर चांपा और सक्ति से कोसा, हैंडलूम सिल्क साड़ी, गरियाबंद से पैरा आर्ट, जशपुर से टोकनी,महुआ से उत्पादित सामग्री, बिलासपुर से श्रृंगार वस्त्र की सामग्री, बलरामपुर और सूरजपुर से उत्पादित सुगंधित चावल के स्टॉल में लोगों की ख़ासकर महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। महिला मड़ई की नोडल अधिकारी ने बताया कि महिला स्व-सहायता समूहों ने 50 हजार रुपए से अधिक के सामग्रियों का विक्रय कर लिया है, मड़ई में 8 मार्च महिला दिवस के दिन तक और भी अधिक सा...
रायपुर : जिला प्रशासन की तत्परता से नाबालिग बालिका का विवाह रुका : शिक्षा जारी रखने का संकल्प

रायपुर : जिला प्रशासन की तत्परता से नाबालिग बालिका का विवाह रुका : शिक्षा जारी रखने का संकल्प

Chhattisgarh, Raipur
जिला प्रशासन और महिला बाल विकास विभाग की सतर्कता से मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम साल्हेघोरी में एक नाबालिग बालिका का विवाह रोका गया। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए विशेष टीम गठित की गई है, जिसने समय रहते हस्तक्षेप कर इस विवाह को रोकने में सफलता हासिल की। बाल विवाह की सूचना मिलते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा के मार्गदर्शन में टीम मौके पर पहुंची और हल्दी की रस्म शुरू होने से पहले विवाह को स्थगित कराया। परिजनों से बातचीत में पता चला कि गरीबी, अशिक्षा और आर्थिक तंगी के कारण वे बालिका का विवाह कराना चाह रहे थे, ताकि मजदूरी के लिए अन्य राज्य पलायन कर सकें। लेकिन बालिका ने हिम्मत दिखाते हुए विवाह से इनकार कर दिया और कहा कि वह 10वीं कक्षा तक पढ़ चुकी है और आगे अपनी शिक्षा जारी रखना चाहती है। बालिका को बाल कल्याण समिति में ...
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की शासकीय सेवकों को सौगात, महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की शासकीय सेवकों को सौगात, महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ने राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत किए जाने की अपनी घोषणा को पूरा करके राज्य के लाखों शासकीय सेवकों को होली पर्व से पूर्व सौगात दी है। यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी ने 3 मार्च को विधानसभा में वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट में शासकीय सेवकों को 53 प्रतिशत डीए किए जाने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा के परिपालन में शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में वृद्धि किए जाने का आदेश वित्त विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करके 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, अब उन्हें 53 प्र...
बलरामपुर : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना अंतर्गत पंजीयन जारी

बलरामपुर : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना अंतर्गत पंजीयन जारी

Chhattisgarh, India
भारत सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के पायलट राउंड 2.0 में इंटर्नशिप हेतु पंजीयन की प्रक्रिया जारी है जिसकी अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीयन वेबसाइट पीएम इंटर्नशिप स्कीम डॉट कॉम पर पंजीयन करा सकते है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत 21 से 24 वर्ष की आयु के युवाओं को 12 महीने का इंटर्नशिप प्रोग्राम प्रदान किया जाएगा। परियोजना का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1.25 लाख इंटर्नशिप तथा आगामी 5 वर्ष में युवाओं को इंटर्नशिप उपलब्ध करवाना है। इस योजना में जिन अभ्यर्थियों ने हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, ग्रेजुएशन उत्तीर्ण की हो उन्हें देश के शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जाएगा। इंटर्नशिप ज्वाइन करते समय युवाओं को 06 हजार रुपये का एकमुश्त अनुदान तथा 05 हजार रुपये प्रतिमाह का स्टाइ...
रायपुर : कटघोरा में चुनाव सामग्री वितरण से अनुपस्थित 6 कर्मचारियों पर प्रशासन की कार्रवाई

रायपुर : कटघोरा में चुनाव सामग्री वितरण से अनुपस्थित 6 कर्मचारियों पर प्रशासन की कार्रवाई

Chhattisgarh, Korba
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तीसरे चरण के तहत कटघोरा में चुनाव सामग्री वितरण कार्य के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले छह कर्मचारियों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश नाग द्वारा इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं। अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों में विकासखंड कोरबा के प्राथमिक शाला उपरपारा चचिया के सहायक शिक्षक श्री विरेन्द्र कुमार खैरवार, प्राथमिक शाला गोकुल नगर के सहायक शिक्षक श्री विमल पाटले, प्राथमिक शाला धौराभांठा के सहायक शिक्षक श्री महेंद्र कुमार राठौर, प्राथमिक शाला बेंगचूलभांठा के सहायक शिक्षक श्री हितेन्द्र कुमार रात्रे, विकासखंड कटघोरा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरी के सहायक ग्रेड-0...
रायगढ़: केलो नदी पर एनीकट के कार्यों के लिए 65 लाख रूपए स्वीकृत

रायगढ़: केलो नदी पर एनीकट के कार्यों के लिए 65 लाख रूपए स्वीकृत

Chhattisgarh, Raigarh
जल संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन महानदी भवन ने रायगढ़ जिले के विकासखंड रायगढ़ के अंतर्गत केलो नदी पर एनीकट के जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 65 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को एनीकट के कार्यों को कराने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
महासमुंद: विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

महासमुंद: विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

Chhattisgarh, Mahasamund
आजादी के बाद पहली बार, महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) ग्राम, भिथिडीह और सोनासिल्ली के 33 पीवीटीजी परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिनकी कुल जनसंख्या 126 है। इन परिवारों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंकिंग सेवाओं, पारंपरिक बांस शिल्प को बढ़ावा देने, और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण जैसी सुविधाएं पहली बार प्राप्त हुई हैं। इससे इन परिवारों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है और उन्हें समाज में एक स्थिर और सम्मानजनक स्थान मिल रहा है। इन सरकारी प्रयासों के द्वारा उन्हें स्वास्थ्य, वित्तीय सेवाओं और आवास के क्षेत्र में पहली बार मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं, जो आजादी के बाद उनका जीवन बदलने में मदद कर रही हैं। इन 33 परिवारों के सभी सदस्यों का आधार कार्ड और आयुष्मान भारत योजना का स्वास्थ्य कार...
रायपुर: महिलाओं के उत्पाद एवं विक्रय को प्रोत्साहित करने महिला मड़ई का आयोजन 4 से 8 मार्च तक

रायपुर: महिलाओं के उत्पाद एवं विक्रय को प्रोत्साहित करने महिला मड़ई का आयोजन 4 से 8 मार्च तक

Chhattisgarh, Raipur
रायपुर स्थित साईंस कॉलेज मैदान में 4 मार्च से 8 मार्च (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। महिला मड़ई ’’सशक्त महिला समृद्ध महिला’’ विषय पर आयोजित की जा रही है। मड़ई में प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं विक्रय किया जाएगा। इस मड़ई में महिला एवं बाल विकास विभाग के समूहों के साथ अन्य विभागों के समूह जैसे-एनआरएलएम, वन विभाग, पंचायत विभाग इत्यादि की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के विक्रय एवं प्रदर्शन के लिए निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्थानीय महिला उद्यमियों एवं महिलाओं को आगे बढ़ने हेतु अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजीकृत महिला उद्यमियों, उत्पादक, स्टार्ट-अप को भी स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदर्शनी का अवलोकन दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जा सकता है। ...
रायपुर : बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी तीव्र गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी तीव्र गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, India
यह बजट वर्तमान की जरूरतों को पूरा करते हुए भविष्य में विकसित छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है। इस बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को तीव्र गति मिलेगी। इसमें धान के कटोरे की चमक ‘‘कृषि अर्थव्यवस्था‘‘ को संवारने के उपायों के साथ ही इंडस्ट्रियल हब और आईटी हब के रूप में छत्तीसगढ़ को तैयार करने की ठोस नींव रखी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा में अपनी सरकार के दूसरे साल के प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपरोक्त बातें कही। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम आधुनिक समय के मुताबिक अपनी अर्थव्यवस्था को तैयार करेें, बजट में पूरा फोकस इसी पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें प्रदेश में बदहाल राजकोष और कुशासन की विरासत मिली थी। हमने र...
छत्तीसगढ़ के बजट पर पत्रकार, कर्मचारी, व्यापारी-युवा वर्ग की प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ के बजट पर पत्रकार, कर्मचारी, व्यापारी-युवा वर्ग की प्रतिक्रिया

Chhattisgarh, Jagdalpur, Raipur
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार के दूसरे बजट प्रस्ताव पर जिले के विभिन्न नागरिकों द्वारा अपनी प्रतिक्रिया दी। वरिष्ठ पत्रकार श्री एस. करीमुद्दीन ने बजट में पत्रकारों के लिए सम्मान निधि की राशि को दोगुना करने का प्रावधान का स्वागत करते हुए कहा कि यह सरकार की अच्छी पहल है। पत्रकारों के हित में बजट में पत्रकारों को एक्पोजर विजिट के लिए एक करोड़ रूपए की राशि का प्रावधान किया है जिससे पत्रकारों में नाॅलेज बढ़ेगा, अन्य प्रदेशों के पत्रकारों से सम्बंध बढ़ेगा और सरकार के विकास कार्यों का भी दूसरे क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के अवसर मिलेंगे। बकावण्ड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बारदा की सरपंच श्रीमती तिलोतमा मौर्य ने कहा कि इस बजट से प्रदेश के साथ ही जिले और ग्रामों में खुशहाली आएगी। इस बजट से कर्मचारी किसान, युवा, व्यापारी, महिला वर्ग सभी के लिए यह बजट आशा के अनुरूप पेश किया गया है। श्...