चॉइस सेंटर के ऑपरेटरो को आयुष्मान पंजीयन तथा अभियान के लिए दिया गया प्रशिक्षण
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समस्त चॉइस सेंटर के ऑपरेटरों को आयुष्मान पंजीयन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। सभी ग्राम पंचायत स्तर पर आयुष्मान पंजीयन अभियान चलाने, 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने को प्राथमिकता स्तर पर करने के निर्देश कलेक्टर ने सभी सीएससी ऑपरेटर को दिए।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला के मार्गदर्शन में आयुष्मान जिला सलाहकार रोशन सचदेव द्वारा इस प्रशिक्षण में आयुष्मान पंजीयन करने की विधि और आने वाली परेशानियों को कैसे दूर किया जाये तमाम मुद्दों को लेकर मुख्य प्रशिक्षण दिया गया।
उल्लेखनीय है कि आयुष्मान कार्ड की मदद से धारक, आयुष्मान भारत के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकता है, वहीं आयुष्मान वय वंदना कार्ड 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ न...









