दिनांक : 26-Feb-2026 03:56 AM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

महासमुंद: पीएम जनमन से धनसुली की कमार बस्ती को नई पहचान

महासमुंद: पीएम जनमन से धनसुली की कमार बस्ती को नई पहचान

Chhattisgarh, Mahasamund
महासमुंद जनपद पंचायत का एक गाँव धनसुली है जहां कमार जनजाति की बहुलता है। प्रधानमंत्री जनमन योजना इस जनजाति के जीवन में एक नई रोशनी लेकर आई है। धीरे-धीरे बदलाव की यह लहर उनके जीवन के हर पहलू को छू रही है, जिससे न केवल उनका जीवन स्तर ऊँचा उठ रहा है, बल्कि वे आत्मनिर्भरता की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं। ग्राम धनसुली के कमार बस्ती में निवासरत कमार जनजाति के परिवारों को पीएम जनमन योजना का एकमुश्त लाभ मिला है। इस बस्ती में निवासरत 15 से अधिक परिवारों के पक्के घर पीएम आवास योजना से बने हैं। एक तरह से यह बस्ती पीएम जनमन योजना की सफलता की प्रतीक बन चुकी है। लगभग सभी घर पूर्णतः बनकर तैयार हो चुके हैं, बस कुछ एक घर बच गए हैं जिनमें रंग रोगन का कार्य शेष है। कमार जनजाति के लोग मुख्यतः बांस की टोकरी, सूपा एवं अन्य सामान बनाकर अपनी आजीविका चलाते हैं लेकिन यह जनजाति अब शासन की योजनाओं का लाभ लेने में पीछ...
कुदरगढ़ महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ : कुदरगढ़ धाम में नवरात्रि कुदरगढ़ महोत्सवः भक्ति और विकास का संगम

कुदरगढ़ महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ : कुदरगढ़ धाम में नवरात्रि कुदरगढ़ महोत्सवः भक्ति और विकास का संगम

Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज से तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह महोत्सव 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक चलेगा, जिसकी शुरुआत माँ बागेश्वरी कुदरगढ़ी माता की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस भव्य आयोजन की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रहीं। महोत्सव के तहत जिले में बॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया। महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों ने भक्तिपूर्ण वातावरण में शानदार भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। महोत्सव के दौरान मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जिले में प्रगतिरत विभिन्न योजनाओं पर आधारित समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवा...
रायपुर: स्वदेश पत्र समूह ने समाज में भारतीयता की भावना को पुष्ट किया: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर: स्वदेश पत्र समूह ने समाज में भारतीयता की भावना को पुष्ट किया: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, Raipur
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय विचार पत्रिका "स्वदेश" द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम "विमर्श" में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। "समय है अब मन की अयोध्या को सजाने का" विषय पर आयोजित इस विमर्श व्याख्यान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री रामदत्त चक्रधर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। सह सरकार्यवाह श्री चक्रधर ने अपने व्याख्यान में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं गुणों को मन में आत्मसात करना ही “मन की अयोध्या” को सजाना है। उन्होंने कहा कि केवल मन ही नहीं, बल्कि अपने परिवार, समाज, गांव और राष्ट्र को भी राममय बनाना है। उन्होंने श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन वचन-पालन, धैर्य, करुणा भाव, परामर्श, श्रेय, न्याय, अहंकार का त्याग, मित्रता और दूसरों के प्रति...
नक्सल प्रभावित जिलों में निर्माण कार्यों के लिए ‘जिला निर्माण समिति’ का गठन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा निर्णय

नक्सल प्रभावित जिलों में निर्माण कार्यों के लिए ‘जिला निर्माण समिति’ का गठन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा निर्णय

Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन ने एक निर्णायक कदम उठाते हुए नक्सल प्रभावित सुकमा, बीजापुर एवं नारायणपुर जिलों में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु "जिला निर्माण समिति" के गठन की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट कहा है कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनता के पैसे से चलने वाले कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसी तारतम्य में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जिला निर्माण समिति के गठन के सम्बन्ध में आदेश जारी किया गया है। यह समिति निर्माण कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन, निगरानी और मूल्यांकन के लिए गठित की गई है। समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर रहेंगे। जिले के पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, डीएफओ, लोक निर्माण विभाग के कार्यप...
दंतेवाड़ा के गीदम में मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के लिए 300 करोड़ की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

दंतेवाड़ा के गीदम में मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के लिए 300 करोड़ की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

Chhattisgarh, Dantewada
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के स्पष्ट निर्देश हैं कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ राज्य की जनता तक पहुँचे और सभी संसाधनों का उपयोग जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किया जाए। मुख्यमंत्री की इस जनकेंद्रित सोच के अनुरूप अब डीएमएफ (जिला खनिज संस्थान न्यास) की राशि का जनहित में लोगों को  गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाओं  की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में उपयोग प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में दंतेवाड़ा जिले की डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में गीदम में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य हेतु ₹299 करोड़ 85 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति क्षेत्रीय स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के क्रियान्वयन के लिए लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत सीजीएमएससी (छत्तीसगढ़ मेडिकल ...
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय : व्यापारियों और आम जनता को राहत, ई-वे बिल की सीमा ₹1 लाख तक बढ़ाई गई, पेट्रोल पर वैट ₹1 प्रति लीटर कम

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय : व्यापारियों और आम जनता को राहत, ई-वे बिल की सीमा ₹1 लाख तक बढ़ाई गई, पेट्रोल पर वैट ₹1 प्रति लीटर कम

Business, Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए दो अहम निर्णय लागू किए हैं, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी के दिशानिर्देश पर इन निर्णयों को वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल किया गया था। ई-वे बिल की सीमा में वृद्धि : अब ₹1 लाख तक का माल परिवहन होगा बिना ई-वे बिल के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के भीतर माल परिवहन के लिए अनिवार्य ई-वे बिल की सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी है। यह निर्णय विशेष रूप से छोटे व्यापारियों को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। इस निर्णय से व्यापारियों को ₹1 लाख तक के मूल्य के सामानों के परिवहन में अब ई-वे बिल की आवश्यकता नहीं होगी। इस न...
नया रायपुर: स्मार्ट सिटी से अब ‘स्मार्टली कनेक्टेड सिटी’ की ओर : प्रधानमंत्री मोदी ने दी ऐतिहासिक रेल कनेक्टिविटी की सौगात

नया रायपुर: स्मार्ट सिटी से अब ‘स्मार्टली कनेक्टेड सिटी’ की ओर : प्रधानमंत्री मोदी ने दी ऐतिहासिक रेल कनेक्टिविटी की सौगात

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ का नया रायपुर, जो अब तक स्मार्ट सिटी के रूप में पहचाना जाता था, आज एक नए अध्याय में प्रवेश कर चुका है – "स्मार्टली कनेक्टेड सिटी" के रूप में। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 30 मार्च को बिलासपुर के मोहभट्टा ग्राम में आयोजित आमसभा और लोकार्पण शिलान्यास समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ कर नया रायपुर को भारतीय रेल नेटवर्क से सीधे जोड़ने की ऐतिहासिक शुरुआत की। इस नई मेमू सेवा के शुरू होने से अब रायपुर रेलवे स्टेशन से मंदिरहसौद, सीबीडी, केंद्री होते हुए नया रायपुर तक की यात्रा सीधी, सहज और मात्र 10 रुपये में संभव हो गई है। राज्य सचिवालय, मंत्रालय, आवासीय क्षेत्र और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत हजारों कर्मचारी, विद्यार्थी और आमजन इससे लाभान्वित होंगे। रेल सेवा की शुरुआत से अब रायपुर रेलवे स्टेशन से मंदिर हसौद, सीबीडी, के...
बस्तर के लोकगीत, राम की कथा और संस्कृति: बस्तर अब संस्कृति के रास्ते चलेगा विकास की ओर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बस्तर के लोकगीत, राम की कथा और संस्कृति: बस्तर अब संस्कृति के रास्ते चलेगा विकास की ओर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh, India
बस्तर क्षेत्र की कला, संस्कृति और परंपराओं के उत्सव 'बस्तर पंडुम' में  डॉ. कुमार विश्वास द्वारा "बस्तर के राम"  कथा वाचन किया जाएगा। आगामी 3 अप्रैल को होने वाला यह आयोजन, बस्तर क्षेत्र में शांति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए सोपान तय करेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय  ने “बस्तर पंडुम 2025” को बस्तर की आत्मा से जुड़ा एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण बताते हुए कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बस्तर की अस्मिता, आस्था और आकांक्षाओं का उत्सव है। उन्होंने कहा कि ‘बस्तर के राम’ जैसे कार्यक्रम बस्तर की धरती को आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ते हैं और यह सिद्ध करते हैं कि विकास का सबसे सशक्त मार्ग संस्कृति और परंपरा से होकर जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास जताया कि यह उत्सव बस्तर को वैश्विक सांस्कृतिक मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा और हमारी जनजातीय परंपराएँ आने वाली पीढ़ियों के लिए गर्व और प्र...
प्रधानमंत्री की संवेदना से खिला एक पल: एक बेटी की कला को मिला आदर और अपनापन

प्रधानमंत्री की संवेदना से खिला एक पल: एक बेटी की कला को मिला आदर और अपनापन

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मोहभट्ठा ग्राम में आयोजित आमसभा और लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान एक ऐसा मानवीय और भावनात्मक पल आया, जिसे सभा में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति ने देखा  और दिल से सराहा। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी उनकी नजर एक बालिका पर पड़ी, जो उनकी पेंटिंग हाथ में उठाकर काफी देर से खड़ी थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उसकी भावना को समझा, और मंच से ही उन्होंने कहा "वहाँ एक बेटी पेंटिंग बना के लाई हैं, बेचारी कब से हाथ ऊपर रखे खड़ी हैं। मैं ज़रा सिक्योरिटी वालों से कहूंगा। उस बेटी को...  पेंटिंग के पीछे बेटा नाम-पता लिख देना, मैं आपको चिट्ठी भेजूंगा। जरा इस पेंटिंग को कोई कलेक्ट करके मेरे तक पहुंचा दे। बहुत-बहुत धन्यवाद बेटा, बहुत धन्यवाद।" प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की इस आत्मी...
तकनीक से तालमेल ही सफलता की कुंजी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्यमिता और नवाचार पर दिया जोर

तकनीक से तालमेल ही सफलता की कुंजी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्यमिता और नवाचार पर दिया जोर

Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare
उद्यम के लिए बदलती हुई तकनीक से तालमेल बहुत जरूरी है। समय के साथ तकनीक में बहुत तेजी से बदलाव हो रहा है। जो उद्यम तकनीक के साथ खुद को अपडेट नहीं करते, वे पीछे रह जाते हैं। आज नई तकनीक को अपनाकर ही सफलता के मानदंडों पर खरा उतरा जा सकता है। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में भी टेक्नोलॉजी की बड़ी भूमिका होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित आईआईटी भिलाई एंड छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री कान्क्लेव : विजन विकसित भारत 2047 में उद्यमियों, प्रोफेसर्स और आईआईटी भिलाई के छात्रों को संबोधित करते हुए यह बात कही। दंतेवाड़ा में रिसर्च पार्क की स्थापना के लिए एमओयू सम्पन्न आईआईटी भिलाई एंड छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री कान्क्लेव में दंतेवाड़ा में रिसर्च पार्क की स्थापना के लिए आईआईटी भिलाई और दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के मध्य एमओयू भी संपादित किया गया। यह कॉन्क्लेव शिक्षा जगत के सहयोग से क...