दिनांक : 26-Feb-2026 02:54 PM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

रायपुर : होली मिलन समारोह में विधानसभा परिसर हुआ रंग-गुलाल से सराबोर

रायपुर : होली मिलन समारोह में विधानसभा परिसर हुआ रंग-गुलाल से सराबोर

Chhattisgarh, India
विधानसभा परिसर में आज होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन हुआ, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित तमाम विधायकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। आयोजन का पूरा माहौल होली के उल्लास में सराबोर रहा। मंत्रियों और विधायकों ने पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर विधानसभा सदस्य झूमते नजर आए। मंत्री-विधायकों के फाग गीतों से गूंजा विधानसभा परिसर होली मिलन समारोह में लोक परंपरा का विशेष रंग देखने को मिला। मंत्री-विधायकों द्वारा गाए गए फाग गीतों से विधानसभा परिसर में सांस्कृतिक समृद्धि की झलक दिखी। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मुख मुरली बजाए, छोटे से श्याम कन्हैया गीत की मधुर प्रस्तुति दी।विधायक श्री अनुज शर्मा ने का तैं मोला मोहिनी डाल दिये रे और रंग बरसे गीत गाकर समां बांध दिया। व...
महासमुंद : जनपद पंचायत महासमुंद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई

महासमुंद : जनपद पंचायत महासमुंद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई

Chhattisgarh, Mahasamund
जनपद पंचायत महासमुंद के प्रांगण में नव-निर्वाचित अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/जनपद सदस्यों का प्रथम सम्मिलन का आयोजन किया गया, उक्त सम्मिलन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद श्री बी.एस. मंडावी द्वारा समस्त नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष दिशा रामस्वरूप दीवान एवं उपाध्यक्ष हुलसी जितेन्द्र चन्द्राकर ने शपथ ली। जनपद सदस्यों में दसरी बाई ध्रुव, योगेश्वरी साहू, गजल विक्रम महिलांग, अंजली खैरवार, प्रियंका लवेश ढीढी, विष्णु साहू, विजय लक्ष्मी जांगडे, संगीता राहुल चन्द्राकर, सुधा योगेश्वर कौंदकेरा, महेन्द्र साहू, संतोष कुमार साहू, नीता तुलाराम साहू, निधि लोकेश चन्द्राकर, पुष्पा बाई रूपलाल ध्रुव, सृष्टी मोहित ध्रुव, रूपकुमारी खिलावन सिंह ध्रुव, अश्वनी हूमन दीवान, रोशन कुमार पटेल, सुषमा टण्डन, धनेश गायकवाड़, तिजन गब्बर साहू, बलविन्दर सिंह सीटू एवं कौशिल्या ठाकुर द्...
रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया ‘बस्तर पंडुम 2025’ का लोगो अनावरण

रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया ‘बस्तर पंडुम 2025’ का लोगो अनावरण

Chhattisgarh, India
बस्तर के लोग जीवन का हर पल उत्सव की तरह जीते हैं और अपनी खुशी की अभिव्यक्ति के लिए उनके पास समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। बस्तर में शांति स्थापना के लिए हम तेजी से अपने कदम बढ़ा रहे हैं और बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर के लोकजीवन और लोकसंस्कृति को सहेजने के साथ ही उनकी उत्सवधर्मिता में हम सहभागी बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में मांदर की थाप पर नाचते कलाकारों की मौजूदगी में बस्तर पंडुम 2025 के लोगो का अनावरण किया और यह बातें कही। उन्होंने बस्तर पंडुम के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ ही बस्तर के प्रतिभाशाली कलाकारों को सशक्त मंच प्रदान करेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बस्तर पंडुम के बुकलेट का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार बनन...
श्री श्री रविशंकर और उनके संस्थान के परोपकार और मानवता के कल्याण के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

श्री श्री रविशंकर और उनके संस्थान के परोपकार और मानवता के कल्याण के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में श्रीश्री रविशंकर के शंखनाद महासत्संग कार्यक्रम में शामिल हुए । उन्होंने श्रीश्री रविशंकर जी से प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद ग्रहण किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीश्री रविशंकर परोपकार और मानवता की सेवा का ऐसा कार्य कर रहे हैं, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने श्रीश्री रविशंकर महाराज का प्रदेश की जनता की ओर से छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनका संस्थान योग, ध्यान और मानवता के कल्याण का अच्छा कार्य कर रहा है। सुदर्शन क्रिया के माध्यम से देश दुनिया में करोड़ों निराश लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ध्यान और मेडिटेशन को हम भूलते जा रहे थे। आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से फिर से इसे स्थापित किया जा है।  उन्होंने बताया क...
रायपुर : बस्तर की लोक संस्कृति का रंगारंग पर्व: ‘बस्तर पंडुम 2025’ का आगाज 12 मार्च से

रायपुर : बस्तर की लोक संस्कृति का रंगारंग पर्व: ‘बस्तर पंडुम 2025’ का आगाज 12 मार्च से

Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare
छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का भव्य आयोजन 12 मार्च से शुरू होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप आयोजित इस महोत्सव में बस्तर संभाग की अनूठी लोककला, संस्कृति, रीति-रिवाज और पारंपरिक जीवनशैली को मंच मिलेगा। ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का आयोजन न केवल बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का प्रयास है, बल्कि इस क्षेत्र के प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच देने और उनकी कला को प्रोत्साहन प्रदान करने का सुनहरा अवसर भी है। इस आयोजन में 7 प्रमुख विधाओं जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, वाद्ययंत्र, वेशभूषा एवं आभूषण, शिल्प-चित्रकला और जनजातीय व्यंजन-पेय पदार्थों पर आधारित प्रतियोगिताएं होंगी। ये स्पर्धाएं क्रमशः जनपद, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता का पहला चरण 12 से 20 मार्च तक जनपद स्तर पर होगा, दूसरा चरण 21 से 23 मार्च तक ...
रायपुर : मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों के लिए 6710 करोड़ 85 लाख से अधिक की अनुदान मांगें पारित

रायपुर : मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों के लिए 6710 करोड़ 85 लाख से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 6710 करोड़ 85 लाख से अधिक की अनुदान मांगें पारित की गई। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए विभागीय मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सदन में कहा कि बजट में जिला चिकित्सालय गरियाबंद एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के भवन निर्माण हेतु 4 करोड़ रूपए बजट में प्रावधानित है। साथ ही मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जनकपुर में 100 बिस्तर वाले अस्पताल की स्थापना का प्रावधान है, ताकि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इसके साथ ही जांजगीर-चांपा और कबीरधाम जिले में 100 बिस्तर अस्पताल को 220 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन करने के साथ 516 पद सृजित किए जाने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि बजट में स्वास्...
छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति 3 लाख करोड़ का निवेश, चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति 3 लाख करोड़ का निवेश, चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ अब ऊर्जा क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज रायपुर में हुए ‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में कई बड़ी कंपनियों ने 3 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश का ऐलान किया है. इस निवेश से राज्य में परमाणु, थर्मल, सौर और पंप्ड स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में बिजली उत्पादन के नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे। इससे न केवल उद्योगों को फायदा मिलेगा, बल्कि आम लोगों को भी सस्ती और निरंतर बिजली मिल सकेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ में ऊर्जा के क्षेत्र में यह निवेश राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर हरित भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ न केवल ऊर्जा में आत्मनिर्भर बने, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऊर्जा हब के रूप में स्थापित हो। छत्तीसगढ़ पहले से ही 30,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा है, जो देश के औसत से ...
रायपुर : व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए प्रोफाइल पंजीकरण और अपडेट करना अनिवार्य

रायपुर : व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए प्रोफाइल पंजीकरण और अपडेट करना अनिवार्य

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रवेश, पात्रता और भर्ती परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों के प्रोफाइल पंजीकरण की प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है। व्यापम की नई वेबसाइटhttps://vyapamcg.cgstate.gov.in को 27 फरवरी 2025 से शुरू किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से प्रोफाइल पंजीकरण किया हुआ है, उन्हें अपने प्रोफाइल को अद्यतन करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों की सुविधा की दृष्टि से प्रोफाइल पंजीकरण की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे अभ्यर्थी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी बार-बार नहीं भरनी होगी। प्रोफाइल पंजीकरण सिर्फ एक बार करना होगा और इसी प्रोफाइल पर अभ्यर्थी लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन कर करते हैं। प्रोफाइल अद्यतन करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने पूर्व के प्रोफाइल लॉगिन एवं पासवर्ड के माध्यम से अपडेशन ऑनलाइन करना अनिवार्य होगा, जिसमें अभ्यर्थी अपने पुराने फोटो के स्थान पर न...
महासमुंद : आर्थिक तंगी से सशक्तिकरण की ओर बढ़ती महिलाएँ

महासमुंद : आर्थिक तंगी से सशक्तिकरण की ओर बढ़ती महिलाएँ

Chhattisgarh, Mahasamund
महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। यह योजना न केवल आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं को सहारा दे रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर उनके परिवारों की जिंदगी भी संवार रही है। ग्राम झालखम्हरिया की मीना विश्वकर्मा के लिए महतारी वंदना योजना किसी वरदान से कम नहीं। फरवरी 2024 से उन्हें हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि मिलने लगी। इस राशि का उपयोग कर उन्होंने महासमुंद से सब्जी लाकर फेरी लगानी शुरू की। अब उनकी आमदनी बढ़ गई है, जिससे वे अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं। मीना इसे अपनी आर्थिक स्थिरता की नींव मानती हैं और कहती हैं, “यह योजना मेरे लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है।“ इसी प्रकार से बोरियाझर की भोजबाई मोंगरे के लिए यह योजना नया जीवन लेकर आई। पति की मृत्यु के बाद वे आर्थिक संकट से गुजर रही थीं, लेकिन मार्च 2024 से इस योजना का लाभ मिलने के बाद उन्होंन...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और दृढ़ संकल्प की जीत करार दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय टीम के जुझारूपन, अनुशासन और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि बारह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारत ने एक बार फिर चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने टीम इंडिया को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले वर्षों में भी इसी जोश और जज्बे के साथ देश को गौरवान्वित करती रहेगी।...