दिनांक : 26-Feb-2026 01:23 PM
Follow us : Facebook

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

Chhattisgarh, Jashpur
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के आगडीह हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेट्स के अनुभव सुने और जशपुर में पहली बार शुरू हुए विमान उड़ान प्रशिक्षण को एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि जशपुर अब केवल पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र नहीं, बल्कि विमानन प्रशिक्षण का नया हब भी बन रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में करियर निर्माण के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। अब युवा पायलट बनने का भी सपना साकार कर सकते हैं, जिसके लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर माइक्रो लाइट एयर स्क्वाड्रन विमान का अवलोकन किया और उसकी तकनीकी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैडेट्स को जशपुर ...
रायगढ़ को विकास की राह पर आगे ले जाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ को विकास की राह पर आगे ले जाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Chhattisgarh, Raigarh
रायगढ़ जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रथम सम्मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जो भरोसा आप पर जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए एक टीम के रूप में कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले में विकास को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते सवा साल में किसानों को 1 लाख करोड़ रुपये की राशि विभिन्न योजनाओं के तहत अंतरित की गई है। हाल ही में धान खरीदी के अंतर की राशि के रूप में 12 हजार करोड़ रुपये किसानों को दिए गए, जिसस...
महासमुंद : पोषण भी, पढ़ाई भी तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

महासमुंद : पोषण भी, पढ़ाई भी तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Chhattisgarh, Mahasamund
महिला एवं बाल विकास विभाग, शहरी परियोजना महासमुंद द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के क्षमता निर्माण के उद्देश्य से तीन दिवसीय ’पोषण भी, पढ़ाई भी’ प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के शारीरिक, मानसिक, संज्ञानात्मक, संवेगात्मक एवं सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया गया। आंगनाबड़ी कार्यकर्ताओं को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नवीनतम शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विकसित पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देना था। 0 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए ’प्रारंभिक प्रोत्साहन’ नवचेतना पाठ्यक्रम लागू किया गया है। 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए ’अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन’ के तहत ’आधारशिला पाठ्यक्रम’ को अपनाया गया है। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के संज्ञानात्मक, भा...
राज्यपाल ने संयुक्त सचिव को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत होने पर बधाई दी

राज्यपाल ने संयुक्त सचिव को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत होने पर बधाई दी

Chhattisgarh, India
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम ने भेंट की। राज्यपाल ने श्रीमती नेताम को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ज्ञात्वय है कि श्रीमती हिना अनिमेष नेताम की हाल ही में राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2016 बैच में पदोन्नति हुई है।...
राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने दी होली की शुभकामनाएं, राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया

राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने दी होली की शुभकामनाएं, राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया

Chhattisgarh
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीॅ और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री डेका ने भी उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री साय ने राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के प्रवास के दौरान व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने उच्च स्तरीय बैठक ली

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के प्रवास के दौरान व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने उच्च स्तरीय बैठक ली

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति माननीय द्रोपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने मंत्रालय महानदी भवन में उच्च स्तरीय बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।...
छत्तीसगढ़: होली त्यौहार के अवसर पर 14 मार्च को शुष्क दिवस घोषित

छत्तीसगढ़: होली त्यौहार के अवसर पर 14 मार्च को शुष्क दिवस घोषित

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दीपक सोनी ने 14 मार्च 2025 होली  (जिस दिन रंग खेला जायें) के अवसर पर संपूर्ण जिले में संचालित समस्त देशी विदेशी एवं कम्पोजिट मंदिरा दुकानें को पूर्णतः बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दीपक सोनी ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप धारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये जिले में संचालित समस्त देशी/विदेशी मदिरा एवं कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों, क्लब आदि जैसे एफ.एल.-1 (घघ), सी.एस.-2 (घघ) एवं सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट) तथा मद्यभण्डारण- भाण्डागार को 14 मार्च 2025 (कुल 1दिवस) सम्पूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त अवधि में जिले के समस्त देशी,विदेशी एवं कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों, क्लब एवं मद्यभण्डारण-भाण्डागार को बंद क...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली का त्यौहार सदियों से भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है, जहां भेदभाव मिट जाते हैं, और लोग आपसी स्नेह, उल्लास और उमंग के रंगों में घुल-मिल जाते हैं। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द्र को और मजबूत करने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों से ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जोरा नाला कंट्रोल स्ट्रक्चर से इंद्रावती नदी में जल प्रवाह सुनिश्चित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जोरा नाला कंट्रोल स्ट्रक्चर से इंद्रावती नदी में जल प्रवाह सुनिश्चित

Chhattisgarh, Raipur
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर जोरा नाला कंट्रोल स्ट्रक्चर में जल प्रवाह को नियंत्रित कर इंद्रावती नदी की मुख्य धारा में पानी छोड़ा गया है। ओडिशा सरकार की सहमति के बाद स्ट्रक्चर में रेत की बोरियां डालकर पानी का प्रवाह सुनिश्चित किया गया, जिससे इंद्रावती नदी में जल स्तर में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से इंद्रावती नदी के जल संकट के समाधान हेतु चर्चा की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के मुख्यमंत्रियों को समस्या के निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। जिसके परिणामस्वरूप उड़ीसा राज्य की सहमति से जोरा नाला कंट्रोल स्ट्रक्चर को अस्थायी रूप से एक फीट ऊंचा किया गया, जिससे इंद्रावती नदी के जल प्रवाह में सुधार हुआ। इसके अतिरिक्त, इंद्रावती नदी के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम ...
अम्बिकापुर : कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों और वृद्धजनों संग मनाई होली प्रेम, भाईचारा और सौहार्द पूर्वक होली का त्योहार मनाने अपील की

अम्बिकापुर : कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों और वृद्धजनों संग मनाई होली प्रेम, भाईचारा और सौहार्द पूर्वक होली का त्योहार मनाने अपील की

Ambikapur, Chhattisgarh
रंगोत्सव के अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने समाज के विशेष वर्गों के साथ खुशियां बांटने का अनुकरणीय कार्य किया। उन्होंने शासकीय बौद्धिक मंदता विद्यालय के दिव्यांग बच्चों, वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों एवं अनाथ बच्चों के साथ होली का पर्व मनाया और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द्र, एकता और हृदयों को जोड़ने का पर्व है। उन्होंने सभी से समाज में समरसता बनाए रखने और ज़रूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया। इस दौरान बच्चों और वृद्धजनों के चेहरे पर खुशियों की चमक नजर आई। बच्चों और बुजुर्गों ने रंगों और मिठाइयों के साथ खूब आनंद लिया। उनकी मुस्कान और उत्साह ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। इस दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी से प्रेम, भाईचारा  और सौहार्द पूर्वक होली का त्योहार मनाने की अपील की।...